ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार 212 नए केस…. दुर्ग में 4 फीसदी से नीचे आया संक्रमण दर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार 212 नए केस…. दुर्ग में 4 फीसदी से नीचे आया संक्रमण दर

By @dmin
Published: May 21, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार 212 नए केस…. दुर्ग में 4 फीसदी से नीचे आया संक्रमण दर
छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार 212 नए केस…. दुर्ग में 4 फीसदी से नीचे आया संक्रमण दर
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में लगातार संक्रमण का दायरा घट रहा है। प्रदेश में कुल नए मामलों में कमी देखी जा रही है वहीं दुर्ग जिले में संक्रमण का दायरा 4 फीसदी से भी नीचे आ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुल 5 हजार 212 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बीच 9 हजार 501 लोगों ने कोरोना को हराया है। प्रदेश में अब तक 12295 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 36 हजार 423 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 42 हजार 662 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 81 हजार 466 हो गई है।
दुर्ग में 72 दिन बाद 3.6 हुई संक्रमण दर
कोरोना की दूसरी लहर में दुर्ग जिले से राहत की खबर है। यहां संक्रमण दर 3.6 फीसदी रह गई है। 20 दिन पहले संक्रमण की यह दर 23.8 फीसदी थी यही नहीं एक समय यह दर 57 फीसदी तक पहुंच गया था। बीते 24 घंटे में जिले से कुल 3150 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 116 सैंपल संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर घटने से जिला महामारी के दायरे से बाहर आ गया है। विश्वस्वास्थ्य संगठन के मुताबिक संक्रमण 5 फीसदी से अधिक होने पर वहां महामारी घोषित की जाती है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का हाल
रायपुर में 240 लोग संक्रमित मिले और 13 की मौत हुई है। 4959 यहां एक्टिव मरीज हैं। राजनांदगांव में 75 लोग संक्रमित मिले और 1 की मौत हुई। यहां 1896 एक्टिव मरीज हैं। धमतरी जिले में 152 नए संक्रमित मिले, 7 की मौत हुई। यहां 2177 एक्टिव केस हैं।, बिलासपुर में 220 नए मरीज मिले हैं और 15 की मौत हुई। यहां 4472 एक्टिव केस हैं। रायगढ़ में 392 नए मरीज मिले और 15 लोगों की मौत हुई। जिले में 6605 एक्टिव केस हैं। बीजापुर में सबसे कम 23 मरीज मिले हैं, यहां 387 अब एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा सूरजपुर से 462, सरगुजा से 452, कोरिया से 356, जांजगीर से 290, कोरबा से 283, बलरामपुर से 276, बलौदाबाजार से 256, जशपुर से 222, मुंगेली से 192, महासमुंद से 187, बस्तर से 177, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 138, कांकेर से 133, बालोद से 119, कोंडागांव से 105, गरियाबंद से 91, कवर्धा से 87, बेमेतरा से 78, दंतेवाड़ा से 69, नारायणपुर से 44 और सुकमा से 30 नए केस मिले हैं।

अहम नियुक्ति: एडमिरल हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार, मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
नियमितीकरण की मांग को लेकर 45 हजार संविदा कर्मियों का हड़ताल, बघेल सरकार पर वादे पूरे न करने का लगाया आरोप
Breking News:_एमटीपी पर सुको का बड़ा फैसला: विवाहित व अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार
बात का बतंगढ़: दिल्ली वालों से कम जीते हैं छत्तीसगढ़ के लोग
IND vs NZ – Test: जडेजा और अश्विन की फिरकी से न्यूजीलैंड टीम ढेर, भारत की जीत की ओर बढ़ते कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation उपलब्धि: एक साल में स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ने बनाए 31 हजार टन भंडारण क्षमता के 7 गोडाउन, चेयरमेन अरुण वोरा ने समयसीमा में सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Next Article देसी टीके से दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, भारत बायोटेक हर साल बनाएगा 90 करोड़ कोवैक्सिन देसी टीके से दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, भारत बायोटेक हर साल बनाएगा 90 करोड़ कोवैक्सिन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?