ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साउथ की अपकमिंग मूवीज: प्रभास की सालार 2023 में होगी रिलीज 400 करोड़ के बजट में बनेगी पुष्पा:द रूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

साउथ की अपकमिंग मूवीज: प्रभास की सालार 2023 में होगी रिलीज 400 करोड़ के बजट में बनेगी पुष्पा:द रूल

By @dmin
Published: June 28, 2022
Share
SHARE

2022 के शुरुआती 6 महीने में बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में हिट हुई हैं। केजीएफ-2 और आरआरआर जैसी फिल्मों के हिट होने के बाद अब साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ गया है। अब फैंस की नजरें साउथ की अगली आने वाली मूवीज पर टिकी हुई हैं।

यशोदा:- साउथ की फेमस अदाकारा सामंथा प्रभु स्टारर फिल्म यशोदा 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। हरि और हरीश द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

सालार:- कन्नड़ ब्लॉकबस्टर केजीएफ के बाद अब डायरेक्टर प्रशांत नील की एक्शन फिल्म सालार फिल्मी परदे पर आने वाली है। इस फिल्म में प्रभास, श्रुति हसन, दिशा पाटनी और जगपति बाबू लीड रोल में दिखेंगे। रिपोट्र्स के मुताबिक इसे 2023 में रिलीज किया जाएगा।

लाइगर:- तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विजय के अलावा अनन्या पांडे, माइक टायसन, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे नजर आएंगे। ये फिल्म पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 25 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

आदिपुरुष:- ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष महाकाव्य रामायण की कहानी पर बेस्ड है। 500 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म में प्रभास राम और कृति सेनन सीता की रोल में नजर आएंगी, साथ ही सैफ अली खान लंकेश के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जनवरी, 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में रिलीज होगी।

पुष्पा: द रूल:- अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की बड़ी सफलता के बाद अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी पुष्पा:द रुल 2023 में फिल्मी परदे पर रिलीज किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को 400 करोड़ के बजट में बनाया जाएगा।

प्रोजेक्ट के:- प्रभास की एक और फिल्म प्रोजेक्ट के इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी लीड रोल में होंगे। फिल्म पैन इंडिया लेवल रिलीज होगी। तेलुगु के अलावा ये फिल्म तमिल, कन्नड़ और मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।

आरसी 15:- फिल्म आरआरआर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद राम चरण मूवी आरसी 15 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म शूटिंग शुरू हो गई है और इसमें राम चरण आईएएस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। कियारा आडवानी भी इस मूवी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

विक्रांत रोणा:- अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘विक्रांत रोणा 3डी फिल्म है, जो 28 जुलाई को देशभर में रिलीज होगी। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी एक लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

CG Accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत… गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् 75 जोड़ों का हुआ विवाह
Surat Diamond Bourse: भारत के इस कार्यालय से पेंटागन भी पीछे, पीएम मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय का उद्धाटन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए रायपुर पहुंची मतदान सामग्री, मतपेटी सीलबंद स्ट्रांग-रूम में सशस्त्र बल के पहरे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दीपिका सिंह कर रही हैं फिल्म डेब्यू:बोलीं-टीटू अंबानी की मौसमी की तरह रियल लाइफ में ईमानदार हूं…
Next Article मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट: पहले से ही थी चट शादी पट बच्चा की प्लानिंग दोनों 3 साल पहले करना चाहते थे शादी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?