ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Road Accident: टायर फटने से ट्रक से जा भिड़ी कार, मौके पर पांच की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Big Road Accident: टायर फटने से ट्रक से जा भिड़ी कार, मौके पर पांच की मौत

By Om Prakash Verma
Published: March 6, 2025
Share
Big Road Accident: टायर फटने से ट्रक से जा भिड़ी कार, मौके पर पांच की मौत
Big Road Accident: टायर फटने से ट्रक से जा भिड़ी कार, मौके पर पांच की मौत
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के तहत नेशनल हाइवे 53 पर ट्रक और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना उमरिया के मयूर कॉलेज के पास हुआ।

यह घटना मंदिर हसौद थाने क्षेत्र की है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया। इस भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। शव के क्षत-विक्षत होने से अभी तक मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि कार के टायर फटने से यह घटना घटी।

हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाला। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टायर फटने पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोडकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। मौके पर रायपुर एएसपी ग्रामीण समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर सीजी 04 एनक्यू 5063 है, जो रायपुर की रजिस्टर्ड बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई जारी है।

नारायणपुर में ट्रैक्टर पलटा, चार लोगों की मौत
दूसरी बड़ी घटना नारायणपुर में देखने को मिली। नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में बुधवार को ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पीडीएस का चावल लेकर गांव जा रहा था कि अचानक से ट्रैक्टर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। ती लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक ने अस्पताल में मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए छोटे डोंगर थाना प्रभारी ने बताया कि 5 मार्च के करीब 8 से 10 बजे रात्रि में ग्राम मडोनार के आगे नाला के पास एक ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें 16 ग्रामीण बैठे हुए थे, इनमे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ग्राम ओरछा से पीडीएस का चावल (राशन) लेकर ग्राम तोयामेटा, कावानार, मुसनार के ग्रामीण बैठे कर घर जा रहे थे कि अचानक से नाला के पास ट्रैक्टर पलट गया।

तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी ठोकर, मौत
दूसरी ओर रायपुर में तेज रफ्तार कार ने एक युवक को ठोकर मार दी। इस घटना से युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे एक युवक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बुढ़ापारा के शीतला मंदिर गली के निवासी मनोज पंसारी 43 वर्ष के रूप में हुई है।

BCCI के 36 वें अध्यक्ष बने पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी, सौरव गांगुली की ली जगह, वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम का थे हिस्सा
राज्य सरकार खरीदती है किसानों का धान, ऋण लेकर करती है भुगतान, वनमंत्री मो अकबर बोले- केन्द्र सरकार से नहीं मिलता अनुदान
छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, सरगुजा में सीएम साय ने फहराया ध्वज
लोकल हैं तो भी अपने ही शहर में गाड़ी पर लगाना होगा फास्टैग, जानें कौन होगा छूट का हकदार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
व्यापारियों के लिए आयात-निर्यात अवसरों पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Big Breaking: होली के पहले सरकारी कर्मचारियों को सौगात, महंगाई भत्ता 53 फीसदी करने का आदेश जारी CG Big Breaking: होली के पहले सरकारी कर्मचारियों को सौगात, महंगाई भत्ता 53 फीसदी करने का आदेश जारी
Next Article नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया पदभार ग्रहण नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया पदभार ग्रहण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?