दुर्ग। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने आज सांसद कार्यालय, जलपरिसर, दुर्ग में दिव्यांगजनो और वृद्धजनों को उनके स्वास्थ्य संबंधित सहायता उपकरण का वितरण किया, सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय द्वारा दुर्ग व भिलाई में बुजुर्गों, दिव्यांगजनो के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य परिक्षण व पंजीयन शिविर का आयोजन किया था जिसमें दुर्ग जिले व आसपास क्षेत्र के वृद्धजनों, दिव्यांगजनो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था। आवश्यकता के अनुरूप स्वास्थ्य सहायता उपकरण हेतु पंजीकरण करवाया था। जिसके तहत आज सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा सभी हितग्राहियों को उनके स्वास्थ्य संबंधित उपकरण प्रदान किया।


हितग्राहियों को सांसद सुश्री सरोज पांडेय द्वारा प्रदान किये गए स्वास्थ्य उपकरणों में मोटोराइज्ड ट्राई साईकल, ट्राई साईकल, दृष्टि बाधित बच्चो के लिए स्मार्ट टेबलेट, हियरिंग हेड, व्हील चेयर, कमोड व्हील चेयर, कमरबंद किट, सुगर के मरीजों के लिए डायबिटिक किट, वॉकर, वॉकिंग स्टिक जैसे स्वास्थ्य सामग्रियों का वितरण हुआ।





