ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सांसद व विधायक की दावेदारी के बाद अब पार्षदी की तैयारी में दिग्गज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

सांसद व विधायक की दावेदारी के बाद अब पार्षदी की तैयारी में दिग्गज

By @dmin
Published: December 3, 2021
Share
CG Politics: कांकेर लोकसभा : अपराजेय भाजपा बनी कांग्रेस का सिरदर्द, एससी आरक्षित सीट में 1998 के बाद से कांग्रेस को जीत की तलाश
CG Politics: कांकेर लोकसभा : अपराजेय भाजपा बनी कांग्रेस का सिरदर्द, एससी आरक्षित सीट में 1998 के बाद से कांग्रेस को जीत की तलाश
SHARE

भिलाई। चुनावों में हर बार की तरह इस बार भी नगरीय निकाय चुनाव में कुछ अलग ही नजारा दिख रहा है। नगर पालिक निगम के चुनाव में कुछ ऐसे प्रत्याशी भी मैदान में हैं जिन्होंने कभी लोकसभा व विधानसभा में अपनी दावेदारी की थी। ऐसे दिग्गजों को लोकसभा व विधानसभा में तो मौका नहीं मिला लेकिन पार्टी ने उन्हे पार्षद चुनाव लडऩे के लिए टिकट जरूर दे दिया है। चाहे वह सत्ताधारी कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी दोनों ही दलों ने ऐसे कई चेहरों को पार्षद चुनाव में टिकट दिया है जिन्होंने कभी सांसद व विधायक बनने में अपनी दावेदारी की थी।

लोकसभा व विधानसभा की तरह अब नगर पालिक निगम के चुनाव भी काफी अहम हो गए हैं। सत्ताधारी पार्टी जहां अधिक से अधिक निकायों में अपना वर्चस्व बनाना चाहती हैं वहीं विपक्ष भी इसी आस में रहता है कि निकायों में उनकी सरकार रहे। बहरहाल हम बात कर रहे हैं निगम चुनाव में पार्षद के लिए खड़े ऐसे दिग्गजों की जिन्होंने कभी लोकसभा व विधानसभा में अपनी दावेदारी की थी। नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम रिसाली व भिलाई चरोदा निगम में ऐसे चेहरों की भरमार है।

किंगमेकर की जिम्मेदारी निभाने वाले अब पार्षद के लिए कतार में
यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्टी ने लोकसभा व विधानसभा में अपनी दावेदारी करने वालों को पार्षद चुनाव के लिए मैदान में उतार दिया है लेकिन क्या यह चुनाव जीत पाएंगे। ऐसे दावेदारों में कुछ वरिष्ठ पार्षदों के साथ ऐसे भी चेहरे हैं जिन्होंने कभी पार्षद चुनाव लडऩे में रुचि नहीं दिखाई। परदे के पीछे रहकर किंगमेकर की जिम्मेदारी निभाने वाले इस बार पार्षद बनने के लिए कतार में है।

पार्टी प्रत्याशियों को चटाएंगे धूल
अब तक तो हम ऐसे प्रत्याशियों की चर्चा कर रहे थे जिन्हें पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा ऐसे कई नाम हैं जिन्हें पार्टी ने पार्षद चुनाव के लायक भी नहीं समझा है। वार्डों से दावेदारी करने वाले कई बड़े चेहरों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। जिनका टिकट कटा इनमें ऐसे भी चेहरे हैं जो कभी विधानसभा व लोकसभा का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं। प्रबल दावेदारी के बाद भी ऐसे लोगों को पार्टी ने कोई भाव नहीं दिया। अब वे निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर जीत का दावा कर रहे हैं। ऐसे प्रत्याशी पार्टी प्रत्याशी को धूल चटाने की बात कर रहे हैं।

यूपी में आबादी कंट्रोल की मुहिम के बीच बोले शरद पवार- इसी से बेहतर होगी देशवासियों की जिंदगी
गढ़चिरौली में एनकाउंटर में पुलिस ने दो नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री , 5 हजार करोड़ का राजस्व …और जाने क्या कहा मंत्री टीएस सिहदेव ने
पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बोले- वायरस को हराने के लिए टीकाकरण जरूरी
अमनज्योति को मिलेगा राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार, जान पर खेलकर बचाई थी अपने दोस्त की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत हादसा: दोस्त की सगाई से लौट रहे 5 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल
Next Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल सीएम के निर्देश पर किसानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी, खुलेेंगे 16 नये धान खरीदी केंद्र

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?