ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सस्ते दर पर दवाई मिलने से 81.97 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत, सीएम बघेल की सार्थक पहल से नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सस्ते दर पर दवाई मिलने से 81.97 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत, सीएम बघेल की सार्थक पहल से नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत

By Om Prakash Verma
Published: February 3, 2023
Share
सस्ते दर पर दवाई मिलने से 81.97 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत, सीएम बघेल की सार्थक पहल से नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत
सस्ते दर पर दवाई मिलने से 81.97 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत, सीएम बघेल की सार्थक पहल से नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत
SHARE

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर जरूरतमंद एवं गरीबों के लिए बन रही जीवनरक्षक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के गरीब जनता तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री बघेल की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसके लिए राज्य के सभी नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयां 50 से 70 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध है। धन्वंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना 20 अक्टूबर 2021 से शुरू की गई है। योजना के तहत राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों में 194 श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं। शासकीय चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। योजना से अब तक 135.33 करोड़ रूपए एम.आर.पी. की दवाईयों के विक्रय पर 81 करोड़ 97 लाख रूपए की छूट जरूरतमंद लोगों को दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकाय में संचालित धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल की दुकानों से 44 लाख 48 हजार से अधिक नागरिकों ने सस्ती दवायें खरीदी है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है और कम मूल्य पर दवा उपलब्ध होने से बचत हो रही है। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोरों में दवाओं की उपलब्धता एवं संचालन व्यवस्था की निगरानी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करते रहते है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थायें लगातार करते रहने के निर्देश दिए है।

महासमुंद के धन्वंतरी मेडिकल स्टोर पर दवाइयाँ लेने आए शुभम् मिश्रा ने बताया कि अन्य मेडिकल पर 400-450 की दवाईयां यहां 160-170 में मिल जाती है। अब वह और उनके परिजन, दोस्त अन्य पड़ौसी भी बीमारी की दवाइयाँ यही से खऱीदते है। कुछ दवाइयाँ नहीं मिल पाती पर ज़रूरत की दवाईयां कम क़ीमत पर मिल जाती है। वही मोहम्मद अपनी माँ के लिए दवाइयाँ लेने पहुँचे उन्होंने भी धन्वंतरी मेडिकल को गऱीबों के लिए जीवनदायनी बताया। तो बागबाहरा की सर्दी बुख़ार से पीडि़त सावित्री साहू ने बताया कि दूसरे मेडिकल पर बहुत महँगी दवाइयाँ देते है लेकिन यहाँ वही दवाई कम क़ीमत पर मिल रही है। इससे पैसे की भी बचत हो रही है। स्टोर्स के संचालक का कहना है कि इस वर्ष मौसमी बीमारी की दवाइयाँ कई पीडि़त लोग लेने आये। जो दवाइयाँ उपलब्ध नहीं होती उन्हें बाद में लेकर उपलब्ध करा दिया जाता है ।

चिरमिरी पालिका निगम चिरमिरी स्थित स्टोर में दवाइयां खरीदने आए सपन कमार साहा बताते हैं कि मैं यहां माता-पिता के लिए दवाएं लेने आता हूं पहले मुझे 9 से 10 हजार दवाईयों पर खर्च करने पड़ते थे यहां मुझे उसी फॉर्मूले की असरकारक दवाएं मात्र 4-5 हजार में मिल रहीं हैं। वहीं गोदरीपारा की कलावती ने बताया कि मुझे प्रति सप्ताह बी.पी., शुगर व थाइराईड की 500 रुपए तक की दवा लगती थी, परन्तु मुझे यहां दवाएं 250 रुपए में मिली है, जिससे काफी बचत हो रही है।

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले में 19, गरियाबंद में चार, बलौदाबाजार-भाटापारा में सात, धमतरी में सात, महासमुंद में छह, दुर्ग में 18, बालोद में आठ, बेमेतरा में आठ, राजनांदगांव में पांच, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में तीन, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ में एक, कबीरधाम में छह, बिलासपुर में 10 तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में दो, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे है। इसी तरह से मुंगेली में चार, कोरबा में छह, जांजगीर-चांपा में नौ, सक्ती में छह, रायगढ़ में आठ, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पांच, जशपुर में पांच, सरगुजा में चार, बलरामपुर में पांच, सूरजपुर में छह, कोरिया में दो, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पांच, बस्तर में तीन, कोण्डागांव में तीन, नारायणपुर में एक, कांकेर में छह, दंतेवाड़ा में पांच सुकमा में तीन और बीजापुर जिले में दो धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे है। शासकीय चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है।

सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मारा, नक्सली कमांडर मंगडु भी ढेर
छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज उद्योग चेम्बर भिलाई इकाई का शपथग्रहण समारोह… उद्योग हित में खड़े रहने का लिया संकल्प
गरियाबंद एनकाउंटर : अमित शाह ने थपथपाई जवानों की पीठ, सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद की जड़ें हुई कमजोर
बुजुर्ग मरीज के बाजू में बैठकर मुख्यमंत्री ने जाना हाल, मरीज और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत में मंत्री लखमा बने दुभाषिया
मुख्यमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, खाने से बचें
Next Article Raipur Breaking : नाबालिग वाहन चालकों के साथ उनके पैरेंट्स पर भी करें कार्रवाई.. समीक्षा बैठक में एसपी का अफसरों को निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?