ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया सीएम बघेल को सम्मानित… बोले सीएम- व्यापार को बढ़ावा देने गांव-गांव में बनाए जा रहे उत्पादक केन्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया सीएम बघेल को सम्मानित… बोले सीएम- व्यापार को बढ़ावा देने गांव-गांव में बनाए जा रहे उत्पादक केन्द

By @dmin
Published: November 16, 2021
Share
सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया सीएम बघेल को सम्मानित… बोले सीएम- व्यापार को बढ़ावा देने गांव-गांव में बनाए जा रहे उत्पादक केन्द
सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया सीएम बघेल को सम्मानित… बोले सीएम- व्यापार को बढ़ावा देने गांव-गांव में बनाए जा रहे उत्पादक केन्द
SHARE

रायपुर। देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आज शाम राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी सहित चैम्बर कार्यकारिणी के अनेक सदस्य तथा बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार की नीतियों से व्यापार-व्यवसाय के विस्तार के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण हुआ है। इससे आने वाले दिनों में निश्चित रूप से यहां के व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाईयां हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गांव-गांव को उत्पादक केन्द्र बनाए जा रहे है। इससे गांव तो स्वावलंबी होंगे ही और गांव से लेकर शहर तक व्यवसाय तथा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

इतना ही नहीं बल्कि राज्य में उत्पादित वस्तुओं के उत्पादन के साथ-साथ बाजार व्यवस्था पर भी आवश्यक पहल की जा रही हैं। जिससे यहां के लोगों को इसका उत्पादन से लेकर विक्रय तक चरणबद्ध ढंग से भरपूर लाभ मिले। साथ ही इससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैय्या हो सके। जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में निर्बाध रूप से गति बनी रहें और हर व्यक्ति खुशहाल और संपन्न हो। हमारा मुख्य ध्येय सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध एवं संपन्न राज्य बनाना है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में व्यापार-व्यवसाय के विस्तार सहित सुव्यवस्थित संचालन हेतु राजधानी रायपुर के अलावा राज्य के अन्य सभी बड़े-बड़े शहरों में थोक व्यापार मंडी के लिए स्थल और विस्तार के संबंध में शासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सेक्टरों में हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

इस साल ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, मोटर साईकिलों, माल वाहक वाहनों और निजी उपयोग के वाहनों की खरीदी काफी बढ़ी है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि राज्य में निम्न-मध्यम वर्ग के लोग भी आर्थिक रूप से ज्यादा समृद्ध हुए है। इसका लाभ उद्योग-व्यापार तक भी हुआ है। हमारी मंशा है कि जब ग्राहकों की जेब में पैसा रहेगा, तो हमारे बाजारों में रौनक रहेगी और हमारा उद्योग-व्यापार का पहिया घूमता रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश…. इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार
एक वक्त पर नहीं थे स्कूल की फीस भरने के भी पैसे, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं राजकुमार
Tiranga Yatra: चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केदार कश्यप का दौरा, बम विस्फोट में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों को दी श्रद्धांजलि
डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना देख रहा इंजीनियर मनरेगा में मजदूरी करने को मजबूर
CG Crime : पेड़ से बंधी गाय चुराकर की हत्या, बदमाशों ने मांस भी पकाकर खाया… पुलिस ने भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संक्रमण के बीच युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहीद का सराहनीय कार्य: 15 दिनों के भीतर दूसरी बार किया प्लाज्मा डोनेट यूपी को आज मिलेगी पूर्वांचल एक्सप्रेस की सौगात… नौ जिलों को जोडऩे वाले इस एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन…. जाने इस एक्सपे्रस वे की खासियत
Next Article After taking charge, SP Badrinarayan Meena interacted with the press दुर्ग पुलिस ब्रेकिंग: एसपी मीणा ने किया थोक में पुलिस कर्मियो का तबादला…. एक ही थाने में जमे कर्मियों के बदले थाने… देखें पूरी सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?