ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार कर रही अपना काम, क्या हम पुतिन को दे सकते युद्ध रोकने का निर्देश?-सुको
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

सरकार कर रही अपना काम, क्या हम पुतिन को दे सकते युद्ध रोकने का निर्देश?-सुको

By @dmin
Published: March 3, 2022
Share
सरकार कर रही अपना काम, पुतिन को नहीं दे सकते युद्ध रोकने का निर्देश-सुको
सरकार कर रही अपना काम, पुतिन को नहीं दे सकते युद्ध रोकने का निर्देश-सुको
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस और यूक्रेन की लड़ाई का आज आठवां दिन है। युद्धग्रस्त इलाकों से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार को निर्देश देने के लिए एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनकी याचिका पर आज सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि भारत सरकार भारतीयों को निकालने के लिए अपना काम कर रही है।

ऑपरेशन गंगा के तहत आज 3726 भारतीयों को यूक्रेन से वापस लाया जाएगा है। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दी है। उन्होंने कहा कि बुखारेस्ट से 8 फ्लाइट, सुसेवा से 2 फ्लाइट, कोसिसे से 1 फ्लाइट, बुडापेस्ट से 5 फ्लाइट और रेजज़़ो से 3 फ्लाइट से भारतीय छात्रों और अन्य लोगों को वापस लाया जाएगा।
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा, हमें छात्रों के साथ सहानुभूति है, हमें बहुत बुरा लग रहा है। लेकिन क्या हम रूस के राष्ट्रपति पुतिन को युद्ध रोकने का निर्देश दे सकते हैं?

पूर्वी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मदद की आवश्यकता है: छात्र
यूक्रेन से बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंचे एक छात्र ने कहा है कि युद्धग्रस्त देश में अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और उन्हें मदद की आवश्यकता है। अधिकारियों ने बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 183 यात्रियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से लेकर एक विशेष विमान बृहस्पतिवार सुबह मुंबई पहुंचा। इन यात्रियों में एक नवजात भी शामिल है। केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मुंबई पहुंची तीसरी निकासी उड़ान में सवार लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। ‘एअर इंडिया एक्सप्रेसÓ का विमान सुबह करीब साढ़े पांच बजे बुडापेस्ट से यहां पहुंचा।

यूक्रेन से विमान के जरिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे एक छात्र ने कहा, समस्या (यूक्रेन के) पूर्वी हिस्से में है और लोगों (छात्रों) को वहां मदद की आवश्यकता है। एक अन्य छात्रा ने कहा कि वह यूक्रेन की सीमा पार करने में सफल रही, लेकिन कई छात्र अब भी फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, इसलिए मैं प्रार्थना कर रही हूं कि वे भी वहां से बाहर निकल जाएं। छात्रा ने कहा, विमान में सीट आरक्षित कराना मुश्किल था। छात्रों को उड़ान में सीट नहीं मिल पा रही थी, लेकिन फिर भारतीय दूतावास ने इसमें हमारी मदद की।

आईपीएल अपडेट: केकेआर के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोलकाता-बेंगलोर का आज होने वाला मैच रद्द
अजम प्रेम की गजब कहानी : पति को छोड़ दामाद संग भागी सास, ससुर ने दर्ज कराया केस
निदान 40: नागरिकों की मांग पर आयुक्त ने 20 से भी अधिक पुलिया बनाने दिए निर्देश
रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज, पुतिन ने चार शहरों में फिर किया सीजफायर का एलान
Good News : विधायक देवेन्द्र के प्रयास पर प्रशासन की मुहर, लीज धारक अपने घर पर ले सकेंगे बैंक से लोन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर में लगाया सियान जतन क्लीनिक, 36 जरूरतमंद मरीजों को वॉकिंग स्टीक व 7 मरीजों को हियरिंग एड का वितरण स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर में लगाया सियान जतन क्लीनिक, 36 जरूरतमंद मरीजों को वॉकिंग स्टीक व 7 मरीजों को हियरिंग एड का वितरण
Next Article यूक्रेन संकट के बीच क्वॉड देशों का सम्मेलन, पीएम मोदी और जो बाइडेन भी लेंगे हिस्सा यूक्रेन संकट के बीच क्वॉड देशों का सम्मेलन, पीएम मोदी और जो बाइडेन भी लेंगे हिस्सा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?