ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा निजी स्कूलों की तरह होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा निजी स्कूलों की तरह होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड…

By @dmin
Published: July 14, 2022
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश में संचालित सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत् कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब निजी स्कूलों की तरह बहुआयामी प्रगति पत्रक (होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड) दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। बहुआयामी प्रगति पत्रक में सभी विषयों में मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक आंकलन में प्रोजेक्ट, प्रायोजना कार्यों के अंकों को जोड़कर ग्रेड दिया जाएगा। कक्षा में स्थान ग्रेड के आधार पर दिया जाएगा।

संज्ञानात्मक क्षेत्र के लिए प्राप्तांकों का प्रतिशत 91 से 100 तक होने पर ग्रेड-ए प्लस, 81 से 90 प्रतिशत तक ग्रेड-ए, 71 से 80 प्रतिशत तक ग्रेड-बी प्लस, 61 से 70 प्रतिशत तक ग्रेड-बी, 51 से 60 प्रतिशत तक ग्रेड-सी प्लस, 41 से 50 प्रतिशत तक ग्रेड-सी, 33 से 40 प्रतिशत तक ग्रेड-डी और 33 प्रतिशत से नीचे ग्रेड-ई दिया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड में भावनात्मक एवं साईकोमोटर क्षेत्र में गुणात्मक टीप दी जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट को ग्रेड-ए, अच्छा को ग्रेड-बी और संतोषप्रद को ग्रेड-सी मिलेगा। भावनात्मक क्षेत्र के स्व-अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, पर्यावरण स्वच्छता एवं जागरूकता, सांस्कृतिक, साहित्यिक संप्रेक्षण एवं अभिव्यक्ति, परस्पर सहयोग क्षेत्र में जुलाई से दिसंबर और जनवरी से मार्च तक की अवधि की ग्रेडिंग होगी। इसी प्रकार साईकोमोटर क्षेत्र के खेल-कूद, योग एवं प्राणायाम, कला प्रदर्शन और कार्यानुभव क्षेत्र में भी जुलाई से दिसंबर और जनवरी से मार्च की अवधि की ग्रेडिंग की जाएगी। उपस्थिति में शाला लगने वाले दिनों की संख्या, उपस्थिति, शाला की आयोजित बैठकों में पालक की उपस्थिति को रिपोर्ट कार्ड में दर्ज किया जाएगा।

बहुआयामी प्रगति पत्रक कक्षा पहली से पांचवी तक में हिन्दीं, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण विषय के छह मासिक आंकलन 25-25 अंकों के होंगे और त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आंकलन 50-50 अंकों का होगा। कक्षा छठवीं से आठवीं तक का बहुआयामी प्रगति पत्रक में हिन्दीं, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत/उर्दू, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय के छह मासिक आंकलन भी 25-25 अंकों के होंगे और त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आंकलन 100-100 अंकों का होगा।

माध्यमिक स्तर पर कक्षा 9वीं और 10वीं के बहुआयामी प्रगति पत्रक में हिन्दीं, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, और सामाजिक विज्ञान विषय के छह मासिक आंकलन भी 25-25 अंकों के होंगे और त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आंकलन 100-100 अंकों का होगा। इसके साथ ही सैद्धांतिक और प्रायोगिक विषय के आंकलन का भी उल्लेख किया जाएगा। कक्षा 10वीं के लिए वार्षिक परीक्षा के स्थान पर प्री-बोर्ड टेस्ट के अंक भरे जाएंगे। कक्षा 9वीं और 10वीं के रिपोर्ट कार्ड में त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा की श्रेणी के साथ ही उत्तीर्ण, सुधार की आवश्यकता का उल्लेख किया जाएगा।

इसी प्रकार उच्चतर माध्यमिक स्तर पर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के रिपोर्ट कार्ड हिन्दीं, अंग्रेजी, संस्कृत के साथ ही सैद्धांतिक और प्रायोगिक विषय के आंकलन का उल्लेख किया जाएगा। छह मासिक परीक्षा 25-25 अंकों की तथा त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और प्री-बोर्ड/वार्षिक परीक्षा 100-100 अंकों की होगी। कक्षा 12वीं के लिए वार्षिक परीक्षा के स्थान पर प्री-बोर्ड टेस्ट के अंक भरे जाएंगे। कक्षा 11वीं और 12वीं के रिपोर्ट कार्ड में त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा की श्रेणी के साथ ही उत्तीर्ण, सुधार की आवश्यकता का उल्लेख किया जाएगा।

Railway breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लॉक, रायपुर से पहले ही इन ट्रेनों का सफर होगा समाप्त… देखें ट्रेनों की पूरी सूची
बड़ा हादसा टला: दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट पुशबैक के दौरान बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री
डेड माह में दूसरी बार हुई दुकान में चोरी… इस बार 35 हजार रुपए का सामान किया पार
आईजी की खुली चुनौती: बचना है तो कर दो सरेंडर, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
शर्मनाक: बेटी पैदा होने से गुस्साए पति ने पत्नी और दो बेटियों को कुएं में धकेला, आठ साल की बच्ची की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि वैज्ञानिक की सलाह: अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में लेही पद्धति और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में कतार बोनी करें
Next Article निगम आयुक्त ने किया एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण... कचरो के निष्पादन प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश ओडिशा में रची चोरी की साजिश, रायपुर में सूने मकान से उड़ा दिए लाखों…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?