भिलाई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1-सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा 2-सहायक उप निरीक्षक राहुल नेताम 3-प्रधान आरक्षक क्रमंाक 525 राजकुमार साहू 4-प्रधान आरक्षक क्रमंाक 1282 भरत कुमार 5-आरक्षक क्रमंाक 306 रविन्द्र पाण्डेय 6-आरक्षक क्रमंाक 1155 उदयभान सिंह एवं 7-आरक्षक क्रमंाक 1063 मधुरलाल का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लवने सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव को साझा किये।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी सेवा से कार्यमुक्त हो रहे है, आपने पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूॅॅं और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हॅॅंू।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें। एसपी पल्लव ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस कार्यक्रम में अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, मणीषंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग, नीलेष द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, रमेश कुमार चन्द्रा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग, सूबेदार श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, रक्षित केन्द्र, दुर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय/रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।





