ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐसी व्यवस्था बनाए कि कोई भी प्रकरण किसी भी वजह से न रूके, कलेक्टर ने पटवारी और आरआई से जानी समस्याएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ऐसी व्यवस्था बनाए कि कोई भी प्रकरण किसी भी वजह से न रूके, कलेक्टर ने पटवारी और आरआई से जानी समस्याएं

By Om Prakash Verma
Published: October 4, 2022
Share
ऐसी व्यवस्था बनाए कि कोई भी प्रकरण किसी भी वजह से न रूके, कलेक्टर ने पटवारी और आरआई से जानी समस्याएं
ऐसी व्यवस्था बनाए कि कोई भी प्रकरण किसी भी वजह से न रूके, कलेक्टर ने पटवारी और आरआई से जानी समस्याएं
SHARE

जिन तहसीलदारों ने स्पष्ट रूप से विलंब के कारण रेखांकित नहीं किये, उन्हें शोकाज नोटिस जारी करने दिये कलेक्टर ने निर्देश
पहली बार रेवेन्यू की माइक्रो समीक्षा, पटवारी और राजस्व निरीक्षक भी हुए शामिल
अविवादित नामांतरण में दस दिन की सीमा से भी अधिक समय से कुछ पटवारी हल्कों में नहीं चढ़ा था प्रतिवेदन, कलेक्टर ने जताई सख्त नाराजगी
दुर्ग। रेवेन्यू आफिसर की समीक्षा बैठक में इस बार आरआई और पटवारियों को भी शामिल किया गया। कलेक्टर ने रेवेन्यू मीटिंग में माइक्रो लेवल पर समीक्षा की। उन्होंने इस बार तहसील स्तर पर नहीं अपितु हल्का स्तर की भी समीक्षा की। अविवादित नामांतरण के मामलों में प्रतिवेदन दस दिन में प्रस्तुत करने होते हैं। अधिकांश पटवारी हल्कों में यह कर लिया गया था। कुछ जगहों पर यह नहीं हुआ था। कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि आपरेटर नहीं थे, टेक्नो फ्रैंडली नहीं हैं। कलेक्टर ने एसडीएम को कहा कि ऐसी व्यवस्था बनायें कि चीजें किसी भी वजह से रूके नहीं। कलेक्टर ने पटवारी और आरआई से जमीनी स्तर पर समस्याएं भी पूछीं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा, एसडीएम मुकेश रावटे, विपुल गुप्ता, बृजेश क्षत्रिय भी उपस्थित रहे।

विलंब का कारण क्रम से बताना था, स्टेप बाई स्टेप नहीं लिखा
कलेक्टर ने पिछली समीक्षा बैठक में निर्देश दिये थे कि कोई भी प्रकरण समय सीमा से अधिक समय तक निराकृत नहीं होता तो इसके कारणों का जिक्र करना होगा। मसलन किस स्तर पर कितना समय लगा जैसे इश्तहार जारी करने में, पटवारी रिपोर्ट आने में, नोटिस देने में। कुछ तहसीलों में इसके लिए बारीक एक्सरसाइज नहीं की गई थी इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और ऐसे तहसीलदारों को शो काज नोटिस जारी करने निर्देश दिये।

एनआईसी से संबंधित विषयों की समीक्षा कर कराएंगे निदान
बैठक में पटवारियों ने बताया कि एनआईसी के साथ कुछ विषय हैं जिसकी वजह से दिक्कत आती है। जब साफ्टवेयर अपडेट होता है तो जमीनी स्तर पर कुछ समस्याएं आती हैं। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी सभी समस्याएं एसडीएम को बता दें। एनआईसी के उच्चाधिकारियों से चर्चा कर इन्हें ठीक कर लिया जाएगा।

स्पष्ट अभिमत के साथ प्रस्तुत करें
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जो भी प्रतिवेदन पटवारियों की ओर से आये। इसमें स्पष्ट अभिमत हो। समयसीमा पर सारे प्रकरण निराकृत हो जाएं। कई हल्कों में अच्छा काम हो रहा है लेकिन कहीं कहीं से शिकायतें भी आ रही हैं। जमीनी स्तर पर संसाधनों की जो समस्या है। उन्हें हल कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है।

आवेदकों को आश्वस्त करें और समय पर उनका काम पूरा कर दिखाएं, इससे प्रशासन पर भरोसा बढ़ता जाएगा
कलेक्टर ने कहा कि रेवेन्यू मामलों में जो आवेदक आपके पास आएं। उन्हें आश्वस्त करें कि समय सीमा पर आपका आवेदन निराकृत हो जाएगा। फिर तेजी से कार्रवाई आरंभ कर दें। बेहतर व्यवहार और तेज कार्यप्रणाली से प्रशासन पर उनका भरोसा बढ़ता है। आपके पास पेंडिंग आवेदन भी घट जाएंगे।

तय हुए भाजपा जिला संगठन के प्रभारियों- सहप्रभारियों, मोर्चा प्रभारियों नाम… प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जारी की सूची… जाने किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
विधायक देवेंद्र की पहल से शहर में खुलेंगे 42 लाख की लागत से 6 नए वाटर एटीएम
वेदांता एल्यूमिनियम से देष को मिली रिस्टोरा लो कार्बन एल्यूमिनियम की पहली खेप
नाबालिग से हैवानियत: बंधक बनाकर आठ दिन तक नौ लोगों ने किया बलात्कार…. आरोपियों में दो नाबालिग
Big news : राजधानी में पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली, सुरक्षा में लगे आरक्षक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवरात्रि के आखिरी दिन आज होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा, सांसारिक सुखों के लिए मां का किया जाता है आह्वान नवरात्रि के आखिरी दिन आज होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा, सांसारिक सुखों के लिए मां का किया जाता है आह्वान
Next Article तीन सगे भाईयों की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में हुआ कुछ ऐसा चौथा भाई भी नहीं बचा पाया तीनों की जान तीन सगे भाईयों की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में हुआ कुछ ऐसा चौथा भाई भी नहीं बचा पाया तीनों की जान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?