ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने दिए अधिकारियों को निर्देश…. दीपावली के बाद पाटन में शुरू होंगी नीट की कक्षाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने दिए अधिकारियों को निर्देश…. दीपावली के बाद पाटन में शुरू होंगी नीट की कक्षाएं

By @dmin
Published: October 29, 2021
Share
समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने दिए अधिकारियों को निर्देश
समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने दिए अधिकारियों को निर्देश
SHARE

दुर्ग। पाटन में नीट की तैयारी के लिए कक्षाएं आरंभ की जाएंगी। यहां बच्चों को रहवासी सुविधा भी मिल सकेगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने यह निर्देश शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये। यह सुविधा 100 छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध होगी।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोचिंग सुविधा कार्ययोजना बनाकर अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराई जाये ताकि जिला मुख्यालय से दूरस्थ जगहों में रह रहे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी करियर का बेहतर अवसर उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने बैठक में एनडीए आदि की कोचिंग के संबंध में जानकारी ली। डीईओ ने बताया कि एनडीए की परीक्षा के लिए लड़कियों को भी कोचिंग दी जा रही है और अभी 26 लड़कियां इसकी कक्षाएं ले रही हैं।

कोरोना की वजह से हुआ लर्निंग लास होगा दूर, विशेष कार्ययोजना पर होगा काम- कलेक्टर ने कहा कि कोरोना काल की वजह से कुछ बच्चों को लर्निंग डिफिकल्टी आई है। इस गेप को दूर करना होगा। इसके लिए सामान्य कक्षाओं के साथ ही विशेष कक्षाएं भी आयोजित करनी होगी ताकि बच्चों की दिक्कत दूर हो सके। छोटे बच्चों के लिए शब्दों की समझ के साथ ही गणित की संक्रिया आदि पर विशेष ध्यान देना होगा और जिन बच्चों में कमी पाई गई है उन पर विशेष ध्यान देना है। कलेक्टर ने इस संबंध में सोमवार को सभी प्राचार्यों और हेडमास्टरों की बैठक लेकर इस विषय पर समीक्षा करने के निर्देश दिये।

दसवीं और बारहवीं के लिए वीकली टेस्ट
कलेक्टर ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के संबंध में भी विशेष रूप से जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि इसके लिए वीकली टेस्ट लिये जा रहे हैं। सभी स्कूलों में वीकली टेस्ट के नतीजों की समीक्षा भी की जा रही है और इस संबंध में विशेष रूप से प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है। कलेक्टर ने कहा कि परिणामों का बारीकी से अध्ययन करें और जिन स्कूलों में नतीजे खराब रहे हैं वहां इसके कारणों की पड़ताल कर ऐसे उपाय सुनिश्चित करें ताकि अगली बार वीकली टेस्ट में बच्चों का परफार्मेंस सुधरे।

दिव्यांग बच्चों के लिए बनाए विशेष प्लान
स्कूलों में लगातार दिव्यांग बच्चों का सर्वे किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इनकी बेहतर पढ़ाई के साथ ही इनके इलाज का भी प्लान बनाएं। इसके लिए उन्होंने सात दिनों में कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को दिव्यांगता से बाहर लाने का कार्य सबसे प्राथमिकता का है। इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहें। सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही समस्या के जड़ पर काम करते हुए इसके निदान की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

अभा वन खेलकूद स्पर्धा 16 से, उद्घाटन समारोह में आने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी आयोजकों को शुभकामनाएं
CG Crime : नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरफ्तार… कई जिलों में फैला रखा था जाल
कोविड टीकाकरण के प्रथम डोज कवरेज में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में छत्तीसगढ़…. 45 वर्ष से अधिक आयु समूह में पहले चार राज्यों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहले पांच राज्यों में
40 बिल्डरों की संपत्ति होगी नीलाम, बकाया वसूली के लिए प्रक्रिया शुरू
राममंदिर निर्माण का भूमिपूजन: अयोध्या को सील करने की तैयारी, 4 अगस्त से नहीं मिलेगा प्रवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आर्यन खान नहीं जा सकते देश से बाहर, हर शुक्रवार को NCB ऑफिस में देनी होगी हाजिरी आर्यन खान नहीं जा सकते देश से बाहर, हर शुक्रवार को NCB ऑफिस में देनी होगी हाजिरी
Next Article मोदी पर हमला करते-करते अपनी ही पार्टी को घेर बैठे दिग्विजय सिंह, कहा- एमपी के कांग्रेसी सो रहे हैं लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी, मध्यप्रदेश उपचुनाव में महंगाई मुख्य मुद्दा-दिग्विजय सिंह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?