ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दें – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दें – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

By @dmin
Published: April 26, 2022
Share
SHARE

बेमेतरा । प्रदेश के गृह जेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बेमेतरा जिले के वि.ख. बेमेतरा के ग्राम बैजलपुर में परिक्षेत्र एवं ग्रामीण स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं मंडई मेला समारोह में शामिल हुए। गृहमंत्री ग्राम बैजलपुर पहुंचकर सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा के प्रतिमा का पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिए और प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय बातचीत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेमेतरा सुनीता हीरालाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा शकुंतला मंगत साहू शामिल हुए। कार्यक्रम के उद्बोधन में जनपद सदस्य होमलाल साहू ने सभी ग्रामवासियों एवं साहू समाज की ओर से अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, हमें और विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है कोविड गाईडलाइन का पालन करें। राजधानी रायपुर के कोरोना के नये मामले सामने आये है। दिल्ली में भी इसकी संख्या बढ़ रही जो कि चिन्ता का विषय है।

गृहमंत्री श्री साहू ने ग्रामवासियों से साहू समाज को आगे बढ़ाने को कहा। उन्होने कहा कि आदर्श विवाह की शुरुआत साहू समाज के द्वारा ही की गई थी। विवाह संस्कार में फिजुल खर्ची को रोकने के लिए आदर्श विवाह एक बेहतर माध्यम है। शासन द्वारा भी आदर्श विवाह योजना चलाया जा रहा है। वर्तमान समय में शादी ब्याह में आडंबर एवं दिखावा पर अंकुश लगना चाहिए। यदि समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दें उन्हे अच्छे संस्कार प्रदान करें। गृहमंत्री ने समाज में व्याप्त कुरितियों को दूर करने का आव्हान किया। आज भी दशगात्र, छठ्ठी जैसे कार्यक्रमों में अपव्यय किया जा रह है इस पर रोक लगनी चाहिए। समाजिक सम्मेलन के जरिए समाज को विकास के रास्ते पर ले जाया जा सकता है।

विधायक बेमेतरा श्री आशीष छाबड़ा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के नाम से कोई भी धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम नहीं हुआ। कोरोना से मुक्ति मिलते ही बेमेतरा जिले सहित पूरे राज्य में माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि गृहमंत्री का बेमेतरा जिले से विशेष लगाव रहा है। उन्होने कहा कि भक्ति में ही शक्ति का सबसे बढ़ा उदाहरण है कि भगवान श्री कृष्ण उनके हाथों से खिचड़ी खाने के लिए माता कर्मा के पास स्वयं आये थे, आज भी जगन्नाथपुरी में प्रसाद के रुप में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है। विधायक ने कहा कि आज हमें माता कर्मा जयंती मनाने का अवसर मिला है। साहू समाज एक संगठित समाज है, जो सबके सहयोग एवं मेहनत से आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि आदर्श विवाह साहू समाज का देन है, यह एक अच्छी पहल है। आज प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदर्श विवाह करवा रहे है।

इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष बेमेतरा छोटे लाल साहू, उपाध्यक्ष एवं सरपंच बैजलपुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शत्रुहन साहू, रोहित साहू, झुमुकलाल साहू, दिपेश साहू, उप सरपंच बैजलपुर लीला राम साहू, धनंजय साहू, दिनबंधु साहू, बोधन राम साहू देवेन्द्र कुमार साहू, यादव राम साहू एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हम दो, हमारा एक… कांग्रेस के मंत्री ने दिया नारा, भाया योगी सरकार का फॉर्मूला
जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय
सर्वे में छुटे हुए लोगों के लिए एक और मौका, निगम के दो वार्डों में चल रहा सघन अभियान, 5 तारीख तक जुड़ा सकते है नाम
डीएसपी रेंज के 21 अफसर इधर से उधर, गृह विभाग ने जारी की सूचना… देखिए पूरी लिस्ट
भारत में कोरोना: टूटा अब तक का रिकार्ड… पिछले 24 घंटों में 70 हजार के करीब नए मामले…..संक्रमितों का आंकड़ा 28 लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पी.एस.सी. की विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?