ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सभी सरकारी अस्पतालों में सिकलसेल की नि:शुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सभी सरकारी अस्पतालों में सिकलसेल की नि:शुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा

By @dmin
Published: June 19, 2022
Share
सभी सरकारी अस्पतालों में सिकलसेल की नि:शुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा
सभी सरकारी अस्पतालों में सिकलसेल की नि:शुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा
SHARE

लाइसेंसीकृत ब्लड-बैकों से नि:शुल्क रक्त भी उपलब्ध कराया जाता है
19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस, प्रदेश की एक प्रतिशत आबादी इससे पीडि़त
गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सिकलसेल जांच जरूर कराएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ की करीब एक प्रतिशत आबादी रक्त से संबंधित अनुवांशिक रोग सिकलसेल से पीडि़त है। प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इसकी नि:शुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा है। सिकलसेल के मरीजों को जरुरत पडऩे पर लाइसेंसीकृत ब्लड-बैकों से नि:शुल्क रक्त भी उपलब्ध कराया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस के मौके पर सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सिकलसेल जांच कराने की अपील की है। समय पर इसकी पहचान हो जाने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जान बचाई जा सकती है।

रायपुर में राज्य सिकलसेल संस्थान भी संचालित है जहां इसके मरीजों के टर्शरी केयर (Tertiary Care) की व्यवस्था है। संस्थान में इस बीमारी के बारे में अनुसंधान भी किया जा रहा है। प्रदेश भर के चिकित्सा अधिकारियों और लैब तकनीशियनों को यहां सिकलसेल के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

सिकलसेल एक अनुवांशिक रोग है। यह रक्त चढ़ाने या कुपोषण के कारण नहीं होता है। यह रोग दो प्रकार का होता है – सिकलसेल रोग एसएस और सिकलसेल वाहक एएस।

सिकलसेल रोग एसएस में मरीज को गंभीर दर्द और तकलीफ हो सकती है और बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। डॉक्टर की सलाह अनुसार दवा लेने से मरीज लंबा जीवन जी सकता है और गंभीर तकलीफ से बच सकता है।

सिकलसेल वाहक एएस वाहक होता है। यह कोई रोग नहीं है। इसमें व्यक्ति को कोई शारीरिक कष्ट नहीं होता है और न ही उसे किसी इलाज की आवश्यकता होती है। किन्तु माता-पिता दोनों वाहक हो तो उनके बच्चे में सिकलसेल रोग की संभावना हो सकती है। अगली पीढ़ी में इसके प्रसार को रोकने के लिए विवाह पूर्व जांच करा लेना चाहिए। सिकलसेल वाहक अथवा रोग वाले व्यक्तियों को आपस में विवाह नहीं करना चाहिए।

क्यों जरूरी है गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सिकलसेल जांच?
गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सिकलसेल जांच से समय पर इसकी पहचान हो जाती है। इससे सिकलसेल गुण वाले व्यक्ति विवाह के समय जरूरी सावधानी बरत सकते हैं। साथ ही जिन व्यक्तियों में सिकलसेल रोग का पता चलता है उनका सही इलाज समय पर शुरू हो जाता है, जिससे वे तकलीफ से बच जाते हैं। बचपन में ही सिकलसेल की पहचान हो जाने से जरूरी सलाह व इलाज तत्काल शुरू किया जा सकता है। गर्भवती और उनके पति की जांच करना विशेष रूप से जरूरी है। इससे उनके साथ-साथ उनकी आने वाली संतान को भी सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

सिकलसेल की पहली जांच सॉल्यूबिलिटी विधि से की जाती है। यह जांच आसानी से ए.एन.एम. व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र या शालाओं में की जा सकती है। इसके लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। इसकी पुष्टि इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच या एचपीएलसी जांच या प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट (पीओसी) के माध्यम से की जाती है।

चिटफंड के शिकंजे में फंसे नागरिकों की जनदर्शन में दस्तक, 6 लाख 25 हजार गंवाया
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 83 हजार के पार….पिछले 24 घंटों में सामने आए 2005 नए मरीज
पीएम मोदी पर बिलावल की टिप्पणी पर भड़के सीएम बघेल, कहा- देश के प्रधानमंत्री पर अनर्गल टिप्पणी स्वीकार नहीं
राजपथ पर इस बार छत्तीसगढ़ गोधन योजना की झांकी
ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ को मिला देश का सबसे स्वच्छतम राज्य का अवॉर्ड…. राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री बघेल ने लियास्वच्छता अवार्ड… छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक 67 निकायों को मिला स्वच्छता पुरस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक वारदात: केम्प-1 में देर रात युवक की हत्या, फरार आरोपिओ की पुलिस कर रही तलाश
Next Article विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रदेश के जिलों के लिए मुख्य अतिथि घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?