ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ : सफेदा, सर्टिफिकेट और सरकारी नौकरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

गुस्ताखी माफ : सफेदा, सर्टिफिकेट और सरकारी नौकरी

By Bhupendra Sahu
Published: September 30, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

जांजगीर चांपा में 17 साल पहले की गई शिक्षाकर्मियों की भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है. लोगों ने यहां एक ही सर्टिफिकेट पर सफेदा लगाकर अपना नाम लिखा. उसकी फोटोकॉपी करवाई और नौकरी पर लग गए. कुछ लोगों ने तो असली-नकली कोई भी प्रमाणपत्र नहीं दिया और फिर नौकरी पर लग गए. आरोप हैं कि बिना प्रमाणपत्र या दस्तावेज के लोगों को स्काउट गाइड, एनसीसी, रासेयो, खेलकूद व अनुभव का बोनस अंक भी मिल गया. जैजैपुर जनपद पंचायत के इस मामले का खुलासा होने के बाद जांच शुरू कर दी गई पर उसका नतीजा अब तक सामने नहीं आया है.

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिन लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है, उनकी विभागीय जांच करवाई जा रही है. यह तो होना ही था. सरकारी नौकरी में योग्यता कम और अर्हता ही ज्यादा देखी जाती है. अर्हता केवल प्रमाणपत्रों से बनती है. इसलिए पूरा फोकस प्रमाणपत्रों पर होता है. इन्हें नकली बनवाया जा सकता है. जाहिर है कि इन प्रमाणपत्रों को चलाने के लिए उम्मीदवारों ने अच्छी खासी रकम भी खर्च की होगी. पर इस रकम की लेनदेन का कोई प्रमाण नहीं होगा. अब, यह तो हो नहीं सकता कि फोटोकॉपी पर जांचकर्ता को शक न हुआ हो. वैसे भी, दस्तावेज सत्यापन के दौरान असली प्रमाणपत्र भी दिखाना होता है.

दरअसल, नए दौर में पैसा ही भगवान है. आपके पास फाइल भर कर सर्टिफिकेट हों पर किसी नेता या अधिकारी से जानपहचान न हो,अधिकारियों की मु_ी गर्म करने के लिए रकम भी न हो तो आपकी आवाज नक्कारखाने में तूती ही साबित होगी. शिक्षा के क्षेत्र में पैसों का यह खेल काफी समय से चल रहा है. जैसे-जैसे नियामक संस्थाओं की भीड़ बढ़ रही है, रोज नए-नए पैंतरे सामने आ रहे हैं. कुछ लोग शौक से तो कुछ लोग मजबूरी में ही अपनी अर्हता बढ़ाने में लगे हुए हैं. 50-55 साल की उम्र में लोग पीएचडी कर रहे हैं. ऐसे लोगों के हौसलों की दाद देनी होगी जो उम्र के इस पड़ाव में परिवार का बोझ उठाते, नौ घंटे की नौकरी निभाते हुए भी पीएचडी कर पा रहे हैं. इनकी सुविधा के लिए थिसिस लिखने वालों की एक पूरी जमात खड़ी हो चुकी है. वे सर्वे से लेकर टाइपिंग और बाइंडिंग तक का सारा बोझ स्वयं उठा लेते हैं. इनके तार पीएचडी गाइड से जुड़े होते हैं जो इनके लिए मुर्गा तलाशते हैं. इस सेवा की कीमत लाखों में होती है. इसकी बिना पर मिलने वाले पीएचडी को फर्जी तो कदापि नहीं कहा जा सकता. पर इन्हें असली भी कैसे कहें? जब यह चल सकता है तो सफेदा लगे स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस सर्टिफिकेट को भी स्वीकारने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. आखिर नए दौर में लोग सम्मान भी तो खरीद ही रहे हैं.

CG News : डिप्टी रेंजर पर हमला करने वाले रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, 17 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
दुर्ग में देर रात युवक की हत्या, चाइनीज फुड सेंटर में खाने को लेकर विवाद के सिलेंडर से सिर पर वार
वॉल पेंटिंग के माध्यम से दे रहे स्वच्छता का संदेश, दीवारों पर रंग रोगन की सुंदर कलाकृति
1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं का बन चुका आयुष्मान कार्ड, साय सरकार के गठन के बाद बने 15 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड
छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता, स्वास्थ्य, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनवरत काम कर रही है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 343 # 30 september 2022
Next Article मॉडल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा जिंदगी से खुश नहीं हूं… पुलिस ने शुरू की जांच

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?