धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले रेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने पड़ोस की महिला को 5000 रुपए उधार दिया था। महिला समय पर पैसा नहीं लौटा पाई तो इनकी मजबूरी का फायदा उठाकर बुजुर्ग पड़ोसी ने उसकी नाबालिग बेटी से रेप किया। रेप का यह सिलसिला बार चलता रहा जिससे नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। तीन माह का गर्भ ठहरने के बाद राज खुला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कुरुद थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में सुदर्शन नागरची (60) रहता है। अक्टूबर 2022 में उसकी मां ने सुदर्शन से 5000 रुपए उधार लिए थे। समय पर पैसे नहीं देने पर एक दिन बुजुर्ग ने नाबालिग को अपने घर बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी किसी को देने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद बुजुर्ग के हौसले बुलंद हो गए और अक्सर लड़की को घर बुलाता और उसका रेप करता।
हाल ही में नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां उसकी जांच कराने अस्पताल पहुंची तो पता चला कि वह तीन माह की प्रग्नेंसी में है। यह सुनकर मां के होश उड़ गए। इसके बाद नाबालिग ने पड़ोसी बुजुर्ग की कारस्तानी बताई। मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची औश्र बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुदर्शन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कुरुद पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 376, (2)(एन) व 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।




