ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सन नियो के शो ‘साझा सिंदूर’ में शामिल हुए अभिनेता मनराज सिंह शर्मा ने कहा “नए साल की शुरुआत में ही इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ख़ास है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

सन नियो के शो ‘साझा सिंदूर’ में शामिल हुए अभिनेता मनराज सिंह शर्मा ने कहा “नए साल की शुरुआत में ही इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ख़ास है

By Om Prakash Verma
Published: January 9, 2025
Share
सन नियो के शो 'साझा सिंदूर' में शामिल हुए अभिनेता मनराज सिंह शर्मा ने कहा “नए साल की शुरुआत में ही इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ख़ास है
सन नियो के शो 'साझा सिंदूर' में शामिल हुए अभिनेता मनराज सिंह शर्मा ने कहा “नए साल की शुरुआत में ही इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ख़ास है
SHARE

कुछ अभिनेता अपने शानदार अभिनय से शो में जान डाल देते हैं और सन नियो के लोकप्रिय शो ‘साझा सिंदूर’ में मनराज सिंह शर्मा भी अपने अभिनय से कुछ ऐसा ही जादू बिखेरने वाले हैं। रुद्र की दमदार भूमिका निभाने वाले मनराज इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित और आभारी हैं। अपनी अद्भुत प्रतिभा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ, वह स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ने और दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मनराज सिंह शर्मा अपने उत्साह को साझा करते हुए कहते हैं, “मैं इस भूमिका को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हूँ। यह मेरे लिए बेहद खास इसलिए है क्योंकि नए साल की शुरुआत में मुझे इसे निभाने का मौका मिला है। सब कुछ बहुत जल्दी हुआ मैंने ऑडिशन दिया और तीन-चार दिनों में ही मेरा चुनाव हो गया। मेरा किरदार रुद्र एक शांत, सभ्य, इंट्रोवर्ट और सकारात्मक व्यक्ति है, जो मुझसे थोड़ा अलग है क्योंकि असल ज़िंदगी में मैं कभी-कभी इंट्रोवर्ट तो कभी एक्सट्रोवर्ट होता हूँ। मेरी सबसे बड़ी चुनौती अपने धैर्य पर काम करना होगा और मैं इसे सक्रिय रूप से सीख रहा हूँ। मैं रुद्र की भूमिका निभाने और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वाकई बहुत उत्सुक हूँ!”

मनराज ने हाल ही में शो में अपनी एंट्री और नए साल के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं अभी अपने किरदार के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन एक बात पक्की है – मेरी मौजूदगी से चीज़ें बदल जाएंगी। दर्शकों को एक रोमांटिक एंगल की उम्मीद करनी चाहिए, जो शो को और भी दिलचस्प बना देगा। मैं यह भी कहना चाहूंगा 2025 की शुरुआत मेरे लिए बहुत शानदार रही है। मेरा लक्ष्य अपने फैन्स का दिल जीतते हुए ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना है, जिन्हें मैं सच में पसंद करता हूँ। मैं पूरी मेहनत से अपने काम में सौ प्रतिशत हासिल करने और अपने परिवार को गर्व महसूस कराने पर ध्यान दे रहा हूँ।”

‘साझा सिंदूर’ एक दिल को छू लेने वाली पारिवारिक कहानी है, जो फूली (स्तुति विंकले द्वारा अभिनीत किरदार) और गगन (साहिल उप्पल द्वारा अभिनीत किरदार) के रिश्ते और उनकी वैवाहिक जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो में संगीता घोष और नासिर खान जैसे शानदार कलाकार भी हैं, जो इसे और भी रोमांचक बनाते हैं। अधिक जानकारी के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सन नियो पर और इस रोचक कहानी का आनंद लें।

बेटा-बेटी को पिता ने डुबोकर मार डाला, फिर लगाई फांसी, बच्चों को घुमाने की बात कहकर ले गया था
यहां गूंजी छत्तीसगढ़ी लोक गीत ”बटकी म बासी अउ चुटकी म नून की स्वर लहरियां…
Big News : जगदलपुर में काम के दौरान खेत में पलटा ट्रैक्टर, दो बच्चों की दर्दनाक मौत
Bhilai : चोरी की नीयत से प्लांट में केबल कटर लेकर घुस रहा था बदमाश, सीआईएसएफ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
छत्तीसगढ़ में कोरोना से राहत: लगातार घट रहे मामले… टीकाकरण भी पहुंचा डेढ करोड़ के करीब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आप ही हैं अपने मददगार...खुद में वो बदलाव लाएं जिसकी अपेक्षा आप दूसरों से कर रहे हैं…. आप ही हैं अपने मददगार…खुद में वो बदलाव लाएं जिसकी अपेक्षा आप दूसरों से कर रहे हैं….
Next Article Unique theft : ज्वेलरी दुकान में पहुचा शख्स और दस उंगलियों में अंगूठियां पहनकर हुआ फरार, देखती रह गई सेल्स गर्ल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?