ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : एगरोल ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण, यूपी की कार से भाग निकले आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
October 9, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान
October 9, 2026
Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : एगरोल ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण, यूपी की कार से भाग निकले आरोपी

By Mohan Rao Published September 12, 2025
Share
दोनों भाइयों की फाइल फोटो
SHARE

वारदात के 18 घंटे बाद भी अपहृत भाईयों का सुराग नहीं, तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई।  छावनी थाना क्षेत्र में दो सगे भाईयों के अपहरण से हड़कंप मच गया है। अपहृत भाईयों में साईं नगर केम्प वन निवासी विष्णु प्रसाद साव ( 31) और शुभम प्रसाद साव ( 27) हैं। ये दोनों भाई केम्प वन के ही सुभाष चौक पर ठेला लगाकर एगरोल बेचने का काम करते हैं। यूपी पासिंग आर्टिका वाहन में आए तीन से चार लोगों ने एगरोल ठेला के पास से गुरुवार की रात लगभग 8 बजे दोनों भाइयों का अपहरण कर लिया है। वारदात के 18 घंटे बाद अपहरण करने वाले आरोपी और अपहृत भाईयों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल छावनी थाना पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात 8 बजे के आसपास सुभाष चौक केम्प वन में विष्णु प्रसाद साव और उसका छोटा भाई शुभम प्रसाद साव एगरोल ठेला पर अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान वहां पर एक आर्टिका वाहन आकर रुकी। आर्टिका से दो युवक उतरे और विष्णु प्रसाद साव का कालर पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी के अंदर ले गए। यह देखकर शुभम प्रसाद साव पूछताछ करने लगा तो तीन से चार युवकों ने उसे भी उठाकर गाड़ी में डाल दिया और वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आर्टिका वाहन यूपी पासिंग है। नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा होने से वाहन का नंबर नजर नहीं आ रहा था। जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ, वहां पर अपहृत भाईयों का चचेरा भाई हर्ष खड़ा था। थोड़ी दूर पर उनका मामा भी मौजूद था। जानकारी होते ही मामा ने बाइक में जलेबी चौक तक पीछा किया। लेकिन आर्टिका वाहन नजरों से ओझल हो चुकी थी। उसने तत्काल छावनी थाने में भांजों के अपहरण की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान

Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग

Mohan Rao September 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, पीएम मोदी व पूर्व उपराष्ट्रपति धनकड़ भी रहे मौजूद, सीएम साय ने बधाई
Next Article shreekanchanpath 330 # 12 September 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?