ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सनसनीखेज वारदात: सनकी युवक ने की पूरे परिवार की हत्या, घटना के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

सनसनीखेज वारदात: सनकी युवक ने की पूरे परिवार की हत्या, घटना के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

By Om Prakash Verma
Published: May 11, 2024
Share
सनसनीखेज वारदात: सनकी युवक ने की पूरे परिवार की हत्या, घटना के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
सनसनीखेज वारदात: सनकी युवक ने की पूरे परिवार की हत्या, घटना के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
SHARE

सीतापुर (एजेंसी)। यूपी के सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग सिंह (45) ने शनिवार रात ढाई से तीन बजे अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में घर के पांच सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाने वाले अनुराग सिंह का परिवार बेहद सम्पन्न है। परिवार लखनऊ में रहता था। अनुराग गांव में रहता था। शुक्रवार को ही पत्नी बच्चों को लेकर गांव आई थी।

पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक बैंक में कार्यरत थी। इसके अलावा घर पर 100 बीघा से अधिक खेती थी। अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर था तो खेती में रुचि थी। वह खेती संभालता था। लेकिन नशे की लत ने उसे बिगाड़ दिया था। परिजन इसका विरोध करते थे। वह जब ज्यादा नशा करने लगा तो परिजनों ने लखनऊ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की ठानी। यही हत्या का कारण बना।

भाई ने कमरे में बंद कर खुद को बचाया
मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आए तो खूनी मंजर देखा। इसके बाद अनुराग उन्हें भी मारने दौड़ा तो अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगर वह ऐसा न करते तो अनुराग उन्हें भी मार देता।

सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है…पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।

मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। अलग-अलग शव पर अलग तरह के चोट के निशान हैं। छत से फेंकने वाली बात इस परिवार के एक सदस्य ने ही बताई है। मामले की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अनुराग के कमरे में बेड के पास से एक 315 बोर का अवैध असलहा बरामद हुआ है।

नए आईटी नियमों का पालन न करने पर ट्विटर को लेकर सरकार ने दिखाई सख्ती…. भारत में गंवाया कानूनी सुरक्षा का आधार
पांच दिन में 550 करोड़ का कलेक्शन, पठान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही… संडे को भी ताबड़तोड़ रही फिल्म की कमाई
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन भिलाई में, जाने कहां पर होगी प्रतियोगिता
छोटे भूखण्डों की खरीदी बिक्री पर लगी रोक हटने का मिला लाभ…. पिछले साल की तूलना में इस अक्टूबर पंजीयन और राजस्व में हुई बढ़ोत्तरी
सरकार ने घटाया पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, पेट्रोल पर 3 रुपए और डीजल पर शून्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : सूरत एवं ब्रह्मपुर के बीच 12 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Next Article खुर्सीपार में भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण, निकली भव्य शोभायात्रा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?