ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सत्ता परिवर्तन या रिपीट होगी सरकार? दोनों ही दल सरकार बनाने दिख रहे आश्वस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

सत्ता परिवर्तन या रिपीट होगी सरकार? दोनों ही दल सरकार बनाने दिख रहे आश्वस्त

By Om Prakash Verma
Published: November 19, 2023
Share
सत्ता परिवर्तन या रिपीट होगी सरकार? दोनों ही दल सरकार बनाने दिख रहे आश्वस्त
सत्ता परिवर्तन या रिपीट होगी सरकार? दोनों ही दल सरकार बनाने दिख रहे आश्वस्त
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों की वोटिंग खत्म होने के बाद राजनीतिक पंडित इस गुणा भाग में लग गए हैं कि इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है। इसके लिए आंकड़े खंगाले जा रहे हैं। इस बीच दोनों ही दल कांग्रेस व भाजपा राज्य में सरकार बनानेके दावे कर रहे हैं। दोनों दलों के नेताओं में सरकार बनाने के प्रति आश्वस्ति दिख रही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 70 सीट के लिए दूसरे एवं अंतिम चरण की वोटिंग हुई। राज्य में कुल 70.59 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार, फाइनल आकंड़ा 75 फीसदी के करीब जा सकता। प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के लिए 1,63,14,479 मतदाता थे। इस चरण में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, आठ मंत्रियों और चार सांसदों समेत 958 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। पहले फेज की 20 फीसदी सीटों पर 76 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।

दूसरे फेज के मतदान में संजारी बालोद सीट पर 84.07 फीसदी तथा राजधानी रायपुर की रायपुर नगर दक्षिण सीट पर सबसे कम 52.11 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में हुई बंपर वोटिंग के क्या सियासी मायने हैं। दोनों ही दलों कांग्रेस व भाजपा सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों को करीब 75 फीसद वोटिंग के आंकड़े हैरान जरूर कर रहे हैं। लेकिन यह देखना भी जरूरी है कि इससे पहले हुए चुनावों में कितने फीसद वोटिंग हुई।

आइए आंकड़ों से जानते हैं।
2018 का चुनाव
2018 के विधानसभा चुनाव में 75.3 फीसदी मतदान हुआ था। इस दौरान राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ था। कांग्रेस को 43.9 फीसदी वोट शेयर के साथ 68 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, बीजेपी को 15 सीटें मिली थी।

2013 में सत्ता बरकरार रही
2013 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 75.3 फीसदी वोटिंग हुई थी। तब बीजेपी अपनी सरकार बचाने में कामयाब रही थी। बीजेपी को 2013 के चुनाव में 49 सीटें मिली थीं वहीं, कांग्रेस को 39 सीटें मिली थीं।

2008 में क्या था आंकड़े
2008 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 70.6 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस दौरान बीजेपी को 50 और कांग्रेस के खाते में 38 सीटें आई थीं। बीजेपी का वोट शेयर 40 फीसदी था वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 38 फीसदी थी।

2003 में कितने फीसदी हुआ मतदान
2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद पहली बार 2003 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। तब राज्य में 71.3 फीसदी वोटिंग हुई थी। राज्य में बीजेपी की सरकार बनी थी। बीजेपी के खाते में 50 सीटें आई थीं जबकि कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आई थीं।

कम होंगी कांग्रेस की सीटें?
इधर, भाजपा की चुनावी घेराबंदी के बाद अब कांग्रेस के लोग भी स्वीकार कर रहे हैं कि पार्टी की सीटें पिछली बार की अपेक्षा कम हो सकती है। कांग्रेस ने अबकी बार 75 पार का नारा दिया था। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, पहले चरण में जिन 20 सीटों पर वोटिंग हुई थी, उसमें भाजपा को खासी संभावनाएं नजर आई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इन 20 सीटों में से 12 सीटें जीतने की बात भी कही थी। इनमें बस्तर क्षेत्र भी शामिल है, जहां की 12 सीटों पर मतदान हुआ था। विगत चुनाव में भाजपा का यहां से सूपड़ा साफ हो गया था। लेकिन इस बार भाजपा को अपने पैर जमते दिखे हैं। वहीं माना जा रहा है कि एक और आदिवासी बेल्ट सरगुजा में भी इस बार कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। यहां भी भाजपा ने चक्रव्यूह रचा था। सरगुजा संभाग में कुल 14 सीटें हैं। पिछले चुनाव में यहां से भी भाजपा का स्कोर सिफर रहा था।

काँटे की टक्कर
मतदान के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि इस बार कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन यह तो तय है कि 2018 की अपेक्षा इस बार भाजपा बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। उसे बस्तर, सरगुजा के साथ ही बिलासपुर संभाग में फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। दुर्ग और रायपुर संभागों में भी भाजपा पहले के कुछ ठीक-ठीक करती दिख रही है। यही वजह है कि भाजपा के लोग इस बार सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं। हालांकि भाजपा से ज्यादा उत्साह कांग्रेस के नेताओं में है। कई लोग तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

तहसील कार्यालय में ऑपरेटर ने ऑफिस के अंदर ही खा लिया चूहा मार दवा, बेहोश होते ही मचा हड़कंप, फिर…
महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी उछाल, जानिए कितनी है कीमत
मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी…. 164 प्रतिशत की दर से मिलेगा महंगाई भत्ता
IND vs AUS WTC Final: 4-4-4 का पीछा करने उतरी थी टीम, 2-3-4 रन पर ही सिमट गई, आस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया
कोरोना संक्रमण के बीच इन देशों से आई राहत की खबर, नौ देशों ने जीती जंग, हुए कोरोना मुक्त देश घोषित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आस्था का महापर्व छठ पूजा आज, घाट पर व्रती महिलाएं देंगी डूबते सूर्य को अर्घ्य आस्था का महापर्व छठ पूजा आज, घाट पर व्रती महिलाएं देंगी डूबते सूर्य को अर्घ्य
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 36 # 19 November 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?