ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IND vs AUS WTC Final: 4-4-4 का पीछा करने उतरी थी टीम, 2-3-4 रन पर ही सिमट गई, आस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

IND vs AUS WTC Final: 4-4-4 का पीछा करने उतरी थी टीम, 2-3-4 रन पर ही सिमट गई, आस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया

By Om Prakash Verma
Published: June 11, 2023
Share
IND vs AUS WTC Final: 4-4-4 का पीछा करने उतरी थी टीम, 2-3-4 रन पर ही सिमट गई, आस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया
IND vs AUS WTC Final: 4-4-4 का पीछा करने उतरी थी टीम, 2-3-4 रन पर ही सिमट गई, आस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 296 रन पर सिमट गई थी और पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारतीय टीम 234 रन पर सिमट गई और मैच 209 रन से हार गई।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत की दूसरी पारी 234 रन पर समेट दी। इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 209 रन के विशाल अंतर से जीत लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, भारत को लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारत के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा बरकरार है। टीम इंडिया पिछले 10 वर्षों में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। साल 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ट्रेविस हेड ने 163 और स्टीव स्मिथ ने 121 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 296 रन ही बना पाई। अजिंक्य रहाणे के 89, शार्दुल ठाकुर के 51 और रवींद्र जडेजा के 48 रनों ने भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचाया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित की। एलेक्स कैरी ने नाबाद 66 रन बनाए। पैट कमिंस और मार्नस लाबुशेन ने 41-41 रन बनाए। मैच की चौथी पारी में भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य था। इसके जवाब में भारतीय टीम 234 रन पर सिमट गई। सबसे ज्यादा 49 रन विराट कोहली ने बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 46 और रोहित ने 43 रन का योगदान दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया फाइनल मैच 209 रन से हार गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने चार, पैट कमिंस ने चार, स्कॉट बोलैंड ने पांच विकेट, कैमरून ग्रीन ने दो विकेट और नाथन लियोन ने पांच विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार, मोहम्मद सिराज ने पांच, उमेश यादव ने दो, शार्दुल ठाकुर ने दो और रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए।

3 और लोगों की मौत के बाद डेंगू से मरने वालों की संख्या हुई 9, कुल मामले बढ़कर 2,700 के पार
यह है दुनिया का सबसे लंबा रेलवे फ्लेटफॉर्म : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन… जानिए इसकी खासियत
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
डबरियों से मछली पालन, सिंचाई सुविधा, दलहन-तिलहन की खेती तथा उद्यानिकी गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा
प्रदेश के किसानों को राहत: धान और मक्का खरीदी के लिए खरीफ वर्ष 2019-20 में पंजीकृत किसानों को वर्ष 2020-21 के लिए माना जाएगा पंजीकृत…. राज्य शासन ने जारी किया दिशा-निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाटन के एचडीएफसी बैंक में लगी आग, सारे दस्तावेज जलकर खाक…. दो घंटे की मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
Next Article Politics: मुफ्त की राजनीति में उतरी भाजपा और कांग्रेस तो इनका क्या होगा? फिर जनता किस पर करेगी भरोसा! Politics: मुफ्त की राजनीति में उतरी भाजपा और कांग्रेस तो इनका क्या होगा? फिर जनता किस पर करेगी भरोसा!

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?