ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क हादसे में छ: लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, मुख्यमंत्री बघेल ने मुआवजे का किया एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सड़क हादसे में छ: लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, मुख्यमंत्री बघेल ने मुआवजे का किया एलान

By @dmin
Published: March 16, 2022
Share
सड़क हादसे में छ: लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, मुख्यमंत्री बघेल ने मुआवजे का किया एलान
सड़क हादसे में छ: लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, मुख्यमंत्री बघेल ने मुआवजे का किया एलान
SHARE

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली के ट्रक से टकरा जाने से छ: लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद से करीब आठ किलोमीटर दूर जोबा गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार छ: लोगों की मौत हो गई.

गरियाबंद सिटी कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर नेशनल हाईवे-130 सी में ग्राम कोड़ोहरदी व जोबा गांव के पास हादसा हुआ है। ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हुई है। दुर्घटना में चंदा बाई (20) पिता दुष्यंत ध्रुव, हिराई बाई (65), प्रेम बाई (50), कोष बाई (50), कौशल्या ध्रुव (36) और रमंतीन बाई (40) की मौत हुई है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिसमें 14 गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वहीं ट्रक का ड्राइवर भी गंभीर है। घायलों में महिला और बच्चे शामिल हैं। मृतक सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने मुआवजे का किया एलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है। साथ ही गरियाबंद दुर्घटना के मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम गरियाबंद विश्वदीप यादव ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया, इसके बाद शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि 14 घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। तीन अन्य घायलों का इलाज गरियाबंद के जिला अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट को पीएम मोदी ने किया रिट्वीट, कहा- इनकी खुशी में पूरा देश शामिल
विवाद के बाद लगी मूर्ति, प्रशासन ने सील किया गार्डन, अब कलेक्टर की कमेटी करेगी निर्णय
भिलाई में बाबा की बारात : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, भूत-पिशाच संघ जमकर झूमे भक्त
नारायणपुर अंचल में अमन शांति, आजीविका और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने पर फोकस : मुख्यमंत्री साय
बीते 24 घंटों में मृतकों की संख्या में फिर इजाफा, संक्रमित मरीज भी 30 हजार के पार, सक्रिय मामले तीन लाख से अधिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
Next Article मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने सात दिव्यांग दम्पत्तियों को प्रदान किए 5.50 लाख रूपए के चेक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?