ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं मौन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं मौन

By Om Prakash Verma
Published: August 28, 2025
Share
सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं मौन
सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं मौन
SHARE

बलरामपुर-रामानुजगंज। बलरामपुर-रामानुजगंज लूरगी रामचंद्रपुर सनवाल मुख्य मार्ग पर ग्राम चिनिया में सड़क के बीचों-बीच एक माह से जानलेवा गड्ढा हो गया है, जो हर एक पल दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। तत्काल यदि इस गड्ढे को भरवाने में लोक निर्माण विभाग रुचि नहीं लेता है तो बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है। सबसे अधिक इस गड्ढे से खतरा रात के समय है।

विदित हो कि लूरगी रामचंद्रपुर सनवाल मुख्य मार्ग का निर्माण करीब 10 वर्ष पहले कराया गया था। जिसके बाद कुछ वर्षों से सड़क की स्थिति जर्जर होने लगी तो विभाग के द्वारा जर्जर सड़क का मरम्मत कराया गया। वहीं सड़क की अभी भी कई स्थानों स्थिति खराब हो रही है। बीते एक माह से सड़क के बीचों-बीच गड्ढा हो गया है। इसके चपेट में आने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, हर एक पल दुर्घटना की संभावना बनी रह रहती है।

लोक निर्माण विभाग को गड्ढे को तत्काल भरवाए जाने की आवश्यकता है। विभाग की एक दिन की देरी घातक सिद्ध हो सकती है। ग्राम चिनिया की सरपंच कलावती सिंह ने कहा कि एक माह से गड्ढा हो गया है। लोक निर्माण विभाग को सूचना दी गई। लेकिन उसके बाद भी गड्डा नहीं भरा जा सका है। उन्होंने कहा कि गड्ढे से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है।

सनवाल रामचंद्रपुर क्षेत्र के लोगो के लिए यही मुख्य मार्ग है जिससे वह रामानुजगंज आते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मनोज दुबे ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल गड्ढे को भरवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मांग से बड़ी संख्या में लोग आना-जाना करते हैं उनके लिए यह गड्ढा खतरनाक साबित कभी भी हो सकता है।

पैसेंजर ट्रेन में फंदे पर लटकती मिली लाश, रायपुर स्टेशन में मचा हड़कंप… जांच में जुटी पुलिस
सोसायटियों में रासायनिक उर्वरकों का तेजी से भंडारण कराने के निर्देश
कृषि विधेयक: हरियाणा के कई जिलों में किसान सड़कों पर उतरे, सड़कें जाम, भारी पुलिसबल तैनात
‘बस्तर फाइटर्स’ के लिए चुने गए 2100 कांस्टेबल में नौ ट्रांसजेंडर, आईजी सुंदरराज ने दी बधाई
राज्य के चिन्हांकित 43 जनजातियों और उपजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा
Next Article Weather Update: बिलासपुर-सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी वज्रपात की चेतावनी Weather update: मौसम विभाग की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?