ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज
श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज
SHARE

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। खुर्सीपार वार्ड 38 हनुमान मंदिर में पूजा- अर्चना कर पदयात्रा की शुरूआत की। यह वही मंदिर है जहां से 36 वर्षों पूर्व समिति की नींव रखी गई थी। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में आमजन एवं समिति के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा आमजनों को पर्चा बांटकर उन्हें अपना धर्म परिवर्तन न करने एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। समिति द्वारा सभा का आयोजन कर लोगों को अपना धर्म न परिवर्तन करने एवं राष्ट्र व धर्म के प्रति श्रद्धा रखने की शपथ भी दिलाई गई।

पदयात्रा खुर्सीपार गेट, शिवाजी नगर होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पहुंची, जहां विश्वकर्मा समाज द्वारा समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय का श्रीफल के साथ सम्मान किया गया। तत्पश्चात पदयात्रा न्यू खुर्सीपार राधाकृष्ण मंदिर, चांदनी चौक, दुर्गा मंदिर, कबीर मंदिर होते हुए गणेश मंदिर पहुंची। वहीं सांध्यकाल में रूआबांधा बस्ती से यात्रा की शुरूआत की गई, जो शिवशक्ति हनुमान मंदिर, रूआबांधा सेक्टर, एचएससीएल कालोनी, आजाद मार्केट, कृष्णा टाकिज रोड होते हुए हनुमान मंदिर मैत्री नगर पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ और लोगों को शपथ दिलाई गई।

सभा को संबोधित करते हुए समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा जब धर्म पर संकट आता है, तो समाज आगे आता है। लेकिन जब समाज पर संकट आये तो धर्म और धर्म से जुड़े लोग आगे आते हैं। आज ऐसा ही एक संकट धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के रूप में हमारे सामने मंडरा रहा है। यही समय है सर्वसमाज को एकजुट होकर सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने और लोगों को धर्म एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों से बचाने का। आइये हम सभी इस धर्म जागरण पखवाड़ा में शामिल हों और लोगों को किसी लालच में अपनी आस्था से भटकने न दें। उन्होंने सर्वसमाज से इस धर्म जागरण पखवाड़ा में शामिल होकर लोगों को आस्था और धर्म के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने सभी लोगों से आव्हान किया कि यदि उनकी जानकारी धर्मांतरण जैसे मामले सामने आये तो वे संबंधित लोगों को समझाईश दें। उन्होंने कहा कि हम जिस धर्म के साथ जन्म लिये हैं, हमें उसमें ही अपनी आस्था रखनी चाहिये। जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मांतरण के पीछे कई राष्ट्रविरोधी ताकतें भी लगी हुई है, इसलिए ऐसा करना न केवल अपना धर्म परिवर्तित करना है बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था का परिवर्तन करना भी है।

पदयात्रा के दौरान मुख्य रूप से रमेश माने, योगेंद्र पाण्डेय, विष्णु पाठक, श्रीमती मंजू दुबे, विनोद सिंह, अनिल मिश्रा, रविंद्र भगत, मुकेश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, योगेश पाण्डेय, आकाश सिंह, दुर्गेश यादव, धर्मेंद्र भगत, प्रेम गुप्ता, परमेश्वर कुमार, संजय यादव, सोनू पाण्डेय, गजेंद्र यादव, प्रशम दत्तारविन्द्र भगत, पीयूष मिश्रा, रिंकू साहू, रंग बहादुर सिंह, जोगिंदर शर्मा, जयशंकर चौधरी, दिलीप केशरवानी, श्रीमती रीना नैय्यर, ललिता जयशंकर चौधरी, दीपक मिश्रा, रोहित तिवारी, सागर शुक्ला, ध्रुव पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय, संजय राठौर, रितुराज शर्मा, कमलेश सिंह, निखिलेश शुक्ला, मदन सेन सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

सेक्टर 1,2 एवं केम्प प्रखण्ड में होगी पदयात्रा
धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत मंगलवार 16 नवंबर को पदयात्रा की शुरूआत सुबह 6 बजे सेक्टर -1 मां शारदा मंदिर में पूजा- अर्चना कर की जाएगी। जो सेक्टर -1 सी मार्केट, बी मार्केट, एवेन्यू सी होते हुए विवेकानंद स्कूल से होते हुए सेक्टर -2 के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कर रामभद्र सेवा मंडल पहुंचेगी। इसी कड़ी में संध्या में शाम 4 बजे तीन दर्शन मंदिर केम्प -1 से यात्रा की शुरूआत की जाएगी। जो बजरंग बली मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचेगी।

एक अक्तूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के नियम, अब पिच से बाहर जाकर गेंद खेली तो नहीं मिलेंगे रन
शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम बघेल… ऐसा है उनका दौरा कार्यक्रम
ब्रेकिंग न्यूज: भिलाई, रिसाली, चरोदा निगम में वार्ड व महापौर आरक्षण पर आज भी नहीं हुआ फैसला… कल फिर होगी सुनवाई…. जाने कोर्ट में आज की कार्रवाई
सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा पहले पायदान पर…. सफाई के दौरान मलासुर के हमले से बचने सुरक्षा उपकरण को किया अनिवार्य…. प्रशिक्षण के बाद निगम कर्मी कर रहे प्रचार
विजयवाड़ा में कोविड सेंटर होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article काफिले के साथ सहारनपुर बॉर्डर पहुंचे सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया तीन ट्वीट से सरकार पर साधा निशाना, कहा-हर योजना के फंड का स्रोत बताना जरूरी
Next Article पीएससी टापर्स बताएंगे पीएससी चयनित होने के टिप्स…. 20 नवंबर को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में करियर मार्गदर्शन पर विशेष वर्कशाप पीएससी टापर्स बताएंगे पीएससी चयनित होने के टिप्स…. 20 नवंबर को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में करियर मार्गदर्शन पर विशेष वर्कशाप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?