ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर खड़ी है शाही ईदगाह! अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का दावा कोर्ट ने किया स्वीकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर खड़ी है शाही ईदगाह! अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का दावा कोर्ट ने किया स्वीकार

By @dmin
Published: May 19, 2022
Share
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर खड़ी है शाही ईदगाह! अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का दावा कोर्ट ने किया स्वीकार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर खड़ी है शाही ईदगाह! अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का दावा कोर्ट ने किया स्वीकार
SHARE

मथुरा (एजेंसी)। मथुरा में जिला जज राजीव भारती की अदालत द्वारा बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण के सबसे पहले पेश किए गए वाद के संबंध में निर्णय दिया गया। वाद की स्वीकारोक्ति को लेकर जिला जज की अदालत में रिवीजन में सुनवाई हुई, जिसके बाद अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का दावा कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। दावा किया था कि श्री कृष्ण जन्म भूमि की जमीन पर ही ईदगाह बनी हुई है।

इस मामले में डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि वाद को एडमिट कर लिया गया है। जिला जज अब किस कोर्ट को सुनवाई के लिए यह प्रकरण देंगे, अभी फैसला नहीं लिया गया।

बता दें रंजना अग्निहोत्री सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता हैं। राम जन्मभूमि अयोध्या प्रकरण में भी उनके द्वारा अदालत में वाद दायर किया गया था। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा किया गया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि यह जमीन श्रीकृष्ण जन्मस्थान की है और जहां पर शाही ईदगाह खड़ी है, वहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान और मंदिर का गर्भ ग्रह है। वाद की पैरवी करने वाले अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि न्यायालय ने बहस के बाद संबंधित निर्णय को रिजर्व कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को निर्णय दिया गया।

वाद किया था पेश
अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री द्वारा अदालत में पेश वाद में शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन को श्री कृष्ण विराजमान की संपत्ति माना है और उन्होंने अदालत से कहा है कि यह संपत्ति श्रीकृष्ण विराजमान को सौंपी जानी चाहिए। वह खुद श्रीकृष्ण विराजमान की भक्त बन कर सामने आई हैं। अदालत में सबसे पहले इस संबंध में वाद पेश करने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता द्वारा पूर्व में श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट तथा शाही ईदगाह मस्जिद से संबंधित पदाधिकारियों के बीच में समझौते को गलत बताया।

5 मई को हुई थी बहस
5 मई को वादी की ओर से अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन तथा अन्य द्वारा जिला जज की अदालत में बहस की गई। शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी अदालत में अपना पक्ष रखा। दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद जिला जज राजीव भारती ने निर्णय को रिजर्व करते हुए निर्णय के लिए 19 मई तय की थी। अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि अदालत में हमने अपना पक्ष रखा है।

Big news : ओडिशा के नए सीएम का ऐलान, मोहन माझी को चुना गया विधायक दल का नेता
मध्य भारत में अगले दो दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा, 10-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 543 नए मरीज, 337 मरीज हुये ठीक….
रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की ‘श्री हनुमंत कथा’ की तैयारियां तेज, कार्यक्रम संचालन के लिए गुढ़ियारी में खुला कार्यालय
Israel-Hamas war : अब तक 500 से ज्यादा की मौत, इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा- मलबे में बदल देंगे हमास के ठिकाने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी भाजपा नेता बोले-छत्तीसगढ़ में भी होनी चाहिए मस्जिदों में खुदाई, अजान पर बघेल सरकार को घेरा
Next Article भाजपा में जाने का अभी कोई फैसला नहीं, हार्दिक बोले- कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी भाजपा में जाने का अभी कोई फैसला नहीं, हार्दिक बोले- कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?