ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रमिक बस्ती में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ग्राउंड लेवल पर उतरा निगम प्रशासन… महापौर नीरज पाल का फैसला व आयुक्त की मेहनत अब धरातल पर दिखने लगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

श्रमिक बस्ती में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ग्राउंड लेवल पर उतरा निगम प्रशासन… महापौर नीरज पाल का फैसला व आयुक्त की मेहनत अब धरातल पर दिखने लगी

By @dmin
Published: April 9, 2022
Share
SHARE

भिलाई। निगम क्षेत्र में रोज सुबह एक घंटा विद्युत प्रवाह बंद किए जाने का अनुकूल असर अब दिखने लगा है। इससे शहर के सभी जोन के वार्डों के नलों में प्रेशर बढ़ा है और अंतिम छोर के नलों से भरपूर पानी की आपूर्ति हो रही है। महापौर नीरज पाल के निर्देश के बाद आयुक्त प्रकाश सर्वे व उनकी टीम की मेहनत धरातल पर कारगार साबित होने लगी है। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए भिलाई निगम प्रशासन ने अभी से कमर कस लिया है और इसके लिए पूर्ण रूप से अपनी सक्रियता बढ़ा दिया है। महापौर नीरज पाल ने गर्मी के दिनों में वार्डों में पेयजल का संकट न हो, हर परिवार को पर्याप्त पानी मिले। जलापूर्ति के समय कोई टुल्लू पंपों का उपयोग न कर सके।

इसके लिए लोगों की मांग एवं जल कार्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सुबह एक घंटा विद्युत प्रवाह बंद कराने का निर्देश दिया था, ताकि सभी को पर्याप्त पानी मिल सके। झुग्गी बस्तियों के घरों में पानी लेन के लिए लोग टुल्लू पंप का उपयोग कर पाइपलाइन से पानी खींच ले रहे थे। इससे आसपास व अंतिम छोर के घरों तक नलों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इसकी लगातार शिकायत वार्ड के लोगों से मिल रही थी। महापौर नीरज पाल के निर्देश और जन शिकायतों का निराकरण करने आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज सुबह मॉर्निंग विजिट में जोन 3 के सुंदर नगर वार्ड क्रमांक 32 के श्रमिक बस्तियों में सुबह 6 बजे पेयजल आपूर्ति का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान बस्ती के लोगों से उन्होंने चर्चा की। वार्ड की महिलाओं ने बताया कि जगह-जगह बीएसपी द्वारा बिछाई पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। आयुक्त सर्वे ने मोहल्ले वासियों को आश्वस्त किया कि अमृत मिशन फेस-दो के तहत पाइपलाइन बिछाने की कार्ययोजना बनाई गई है, शीघ्र विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर इस पर काम किया जाएगा।

आयुक्त ने जोन आयुक्त येशा लहरे को निर्देशित किया कि टुल्लू पंप का उपयोग न हो, इसकी लगातार निगरानी करते रहे। वहीं सफाई निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे को वार्ड में बिखरे कूड़े-कचरों व नालियों की सतत सफाई करवाने कहा। जोन आयुक्त को जिन स्थानों पर पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां टैंकरों से भी पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोन 3 आयुक्त येशा लहरे, सब इंजीनियर कृष्ण कुमार जंघेल, निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे, बबलू राम साहू, श्याम ठाकुर व वेंकट आदि कर्मचारी भी मौजूद थे। जोन 4 क्षेत्र के सेक्टर 11 बालाजी नगर, सुभाष नगर, बापू नगर, सोनिया नगर व गौतम नगर में लो प्रेशर के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा था। अब एक घंटा विद्युत कटौती होने के बाद सभी के घरों तक पर्याप्त पानी पहुंच पा रहा है। उल्लेखनीय है कि जलापूर्ति के समय अधिकतर लोगों द्वारा टुल्लू पंप से पानी खींच लिया जाता था। इससे पाइप लाइन के अंतिम कनेक्शन वालों नलों में पानी नहीं पहुंच पाता था, परंतु एक घंटे विद्युत कटौती के कारण अब अंतिम छोर के घरों में भी पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंचने लगा है।

पांच साल में पहली बार जुलाई में हुई सबसे कम बारिश, खरीफ फसल को लेकर चिंता बढ़ी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन
एसआईआर : बेमेतरा में चुनाव आयोग को मिले 12 हजार 339 मतदाता संदिग्ध, नोटिस जारी कर मांगे दस्तावेज
विनायक गर्ग बने छग प्रांतीय अग्रवाल युवा इकाई के महासचिव…. इन्हें मिली संगठन में जिम्मेदारी
कोंडागांव में 22 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप, मोहल्ला क्लास को बनाया गया आइसोलेशन सेंटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनटीपीसी कोरबा ने हर्षोल्लास से मनाया 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस युवाओं के कौशल विकास के एनटीपीसी कोरबा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
Next Article भिलाई शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान…व्यापारियों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने दोहराया संकल्प
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?