ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोंडागांव में 22 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप, मोहल्ला क्लास को बनाया गया आइसोलेशन सेंटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोंडागांव में 22 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप, मोहल्ला क्लास को बनाया गया आइसोलेशन सेंटर

By @dmin
Published: January 31, 2021
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

कोंडागांव (एजेंसी)। देश में यूं तो कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ को कोंडागांव में एक क्लास में 22 बच्चों को कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि जिले के बडेराजपुर विकाखंड में संचालित हो रही मोहल्ला क्लास में एक साथ 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएचएमओ डॉ. टीआर. कुवर ने बताया कि बड़ेराजपुर में संचालित मोहल्ला क्लास में एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद प्रकरण की जानकारी शिक्षक को दी गयी और सभी बच्चों एवं शिक्षकों की कोरोना जांच की गई। कल मिली इस जांच में 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
उन्होंने बताया कि इन बच्चों की उम्र 11 से 14 साल के बीच है। ग्रामीणों द्वारा बच्चों को बाहर ले जाने का विरोध करने पर छात्रावास को ही आइसोलेशन सेंटर बना कर उसमें बच्चों को रखा गया है। सीएचएमओ ने बताया कि बच्चों के साथ ही कुछ बच्चों के परिवार वाले भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर आईसोलेट किया गया है।
बीते साल 30 जनवरी को देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। यह मामला केरल राज्य में सामने आया था। एक साल बीत जाने के बाद भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। देशभर में रोजाना आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या भी घट रही है लेकिन दो राज्य अभी भी चिंता का कारण बने हुए हैं। ये राज्य केरल और महाराष्ट्र हैं, जहां अभी भी कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा सक्रिम मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक, केरल और महाराष्ट्र की देश के कुल सक्रिय मामलों में 67 फीसदी हिस्सेदारी है। सिर्फ यही दो ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के सक्रिय मामले 40 हजार के पार हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता एवं संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पांडे ने कहा कि लंबे समय के बाद एक ही जगह पर इतनी बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे साफ होता है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें इसके लक्षणों को हल्के में नहीं लेना है। साथ ही नियमों का पालन करना है।
बता दें कि इसी तरह तीन महीने पहले भी एक साथ 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सरपंच रामसाय मरकाम ने बताया कि आइसोलेट किए गए संक्रमित मरीजों के लिए फिलहाल पंचायत की ओर से भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है।

केरल में अभी भी 72 हजार सक्रिय मामले
केरल एक ऐसा राज्य है जहां कोरोना की शुरुआत हुई लेकिन यहां प्रशासन ने महामारी को काबू करने के लिए जो कदम उठाए उसकी वाहवाही भी हुई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, केरल में फिलहाल कोरोना के 72 हजार 482 सक्रिय मामले हैं। स्थिति यह है कि अब केरल सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए पुलिस को तैनात किया है। केरल में शनिवार को भी कोरोना के 6 हजार 282 नए मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 लाख 23 हजार 912 हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 10.66 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में 44000 ऐक्टिव केस
केरल के बाद महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा कोविड-19 ऐक्टिव केस हैं। शनिवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 44 हजार 199 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 20 लाख 23 हजार 814 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी 50 हजार पार कर गया है।

3 सितम्बर से अस्तित्व में आयेगा प्रदेश का 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे…
तालिबानी संकट पर मंथन: अफगान मुद्दे पर दिल्ली में होगी एनएसए की बैठक, पाकिस्तान को भी मिला न्योता
हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी से सिरसा जाने के लिए निकला ऑक्सीजन से भरा टैंकर…. रास्ते से हो गया गायब… तलाश में जुटी पुलिस
Good News : फिजियोथैरेपी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स फिर से कर सकेंगे आवेदन, इन दिन से खुलेगा पोर्टल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्स वाइफ सुजैन के काम से खुश हुए ऋतिक रोशन, तारीफ में कही ये बात
Next Article एक सीन के लिए जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को जड़े थे 17 थप्पड़, बाद में मिला था बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?