ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रमिकों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

श्रमिकों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया

By @dmin
Published: February 27, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला में श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने 1093 हितग्राहियों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में 61 लाख रूपए का ऑनलाइन चेक वितरण किया। उन्होंने इस मौके पर सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में गरीब मजदूर और श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित है, जो मिशाल है।

उन्होंने कहा कि राज्य सराकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। श्रम विभाग में जन्म से लेकर मृत्य तक की योजनाएं संचालित है। श्रमिकों के हित के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। डॉ. डहरिया ने कहा कि स्वच्छता के रैंकिग में लगातार तीसरे वर्ष राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं स्वामी आत्मानंद स्कूल, कर्ज माफी, बिजली बिल हॉफ, सिंचाई टैक्स मॉफ और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर छत्तीगसढ़ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अगुवाई में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। श्री अग्रवाल ने राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। सभा को नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में 1093 हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से कुल 61 लाख 13 हजार रुपये वितरण किया गया। इसमें भगिनी प्रसुति योजनांतर्गत 255 हितग्राहियों, नवनिहाल छात्रवृत्ति 43 विद्यार्थियों को, श्रमिक प्रसुति 30 हितग्राहियों को, मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता अंतर्गत 31 लाख 40 हजार 5 सौ का चेक वितरण शामिल है। मेले में निजी प्रतिष्ठानों द्वारा 400 युवाओं का रोजगार हेतु पंजीयन किया गया है, साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु 100 युवाओं का कौशलिंग किया गया है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, नवापारा नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, ताराचंद मेघवानी, विकास तिवारी, आनंद मतावले, सुनील तिवारी, मुन्ना कुर्रे, सुघ्घरमल आड़े, मंगराज सोनकर, धनेश्वरी डांडे आदि उपस्थित थे।

25 लाख का इनामी नक्सली पापाराव सहित 18 ने किया सरेंडर… 11 महिला नक्सली भी शामिल
कुख्यात आरोपी विकास दुबे को ढूंढने में लगी पुलिस की 40 टीमें: लखीमपुर में भारत-नेपाल की 120 किमी सीमा सील
Breaking News : सीआईएसएफ भिलाई के रीजनल ट्रेनिंग सेंटर को मिली 2 स्टार रेटिंग, मिली राष्ट्रीय पहचान
आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, तीन स्टूडेंट्स की मौत… तीन मिनट में भर गया था 12 फीट पानी
नीरज पाल भिलाई के नए महापौर, पहली बार पार्षद बने गिरवर साहू सभापति, पिछड़ा कार्ड के आएंगे दूरगामी नतीजे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस-नक्सली मुठभेड़: नक्सलियों ने घात लगाकर किया जवानों पर हमला, एक जवान शहीद सीआरपीएफ को मिली सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर
Next Article घर से 300 रुपये लेकर निर्देशक बनने निकले थे प्रकाश झा, फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं कई रातें…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?