ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार: 53 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार: 53 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

By @dmin
Published: July 7, 2021
Share
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 193.58 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 53,054.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.40 अंक यानी 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 15,879.65 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एसबीआई लाइफ, टाइटन, ओएनजीसी, मारुति और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 65,176.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक रहे। समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57.25 अंकों (0.11 फीसदी) की गिरावट के साथ 52803.93 के स्तर पर खुला। निफ्टी 18.30 अंक (0.12 फीसदी) नीचे 15800 के स्तर पर खुला था।

मंगलवार को मामूली गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। मुनाफावसूली से इसमें गिरावट आई और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 18.82 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 52,861.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16.10 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 15,818.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

दसवीं-बारहवीं, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर के लिए रेलवे में बंपर भर्ती…. जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
रजनीकांत ने की ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ: बोले- ऐसी बेहतरीन फिल्म देने के लिए मैं आर माधवन को धन्यवाद देता हूं
Gustakhi Maaf: मुफ्त का राशन और हजार का सिलिंडर
दुर्ग विधायक अरुण वोरा के शब्दों में जाने बाबूजी के अंतिम तीन दिन: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फाइलें निबटाते रहे बाबूजी… तबियत बिगड़ी तो अस्पताल जाने से पहले मां से हाथ मिलाया …. फिर
दिल्ली से लौटते ही घायल जवानों से मिलने पहुंची सीएम साय, बोले- नक्सलियों से मजबूती से लड़ रहे हमारे जवान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है धोनी के बर्थडे पर आईसीसी ने वीडियो जारी कर बताया-क्यों उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है, देखें वीडियो
Next Article Expansion of Modi cabinet: List of 43 MPs to become ministers released मोदी कैबिनेट का विस्तार: मंत्री बनने वाले 43 सांसदों की लिस्ट जारी… जाने किन्हें मिली मंत्रीमंडल में जगह

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?