ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार: 358 अंकों की तेजी के साथ 52300 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार: 358 अंकों की तेजी के साथ 52300 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

By @dmin
Published: June 10, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 358.83 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102.40 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज ऑटो. इचर मोटर्स, अडाणी पोट्र्स, यूपीएल और श्री सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, मेटल बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी और मीडिया शामिल हैं। 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 160.87 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 52102.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.80 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15686.20 के स्तर पर खुला था।

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 333.93 अंकों (0.64 फीसदी) की गिरावट के साथ 51941.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 104.75 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 15635.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विधानसभा रवाना होने से पूर्व वोरा ने कलेक्टर से की चर्चा, कहा-डिवाइडर की समस्या का समाधान करे प्रशासन
Gustakhi Maaf: क्या गुल खिलाएंगे दारू बेचने के नए नियम
प्रसव के 6 घंटे बाद नवजात के साथ इंटर की परीक्षा देने पहुंची छात्रा
बूथ चलो अभियान : दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, सीएम बघेल सहित दिग्गज नेता होंगे शामिल
मारपीट करने वाले पार्षद पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, आत्महत्या करने टॉवर पर चड़ा पीड़ित… सांसद ने दी समझाइश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ ने मालदा क्षेत्र में एक चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार, एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ बीएसएफ ने मालदा क्षेत्र में एक चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार, एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ
Next Article लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए, जानें महिला आयोग की मेंबर ने क्यों दिया ये विवादित बयान लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए, जानें महिला आयोग की मेंबर ने क्यों दिया ये विवादित बयान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?