ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार धराशायी: कुछ ही मिनटों में निवेशकों के आठ लाख करोड़ डूबे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

शेयर बाजार धराशायी: कुछ ही मिनटों में निवेशकों के आठ लाख करोड़ डूबे

By @dmin
Published: February 24, 2022
Share
शेयर बाजार में फिर आई सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी साल के निचले स्तर पर
शेयर बाजार में फिर आई सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी साल के निचले स्तर पर
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष ने नया मोड़ तब ले लिया जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सैन्य अभियान की घोषणा कर दी। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी हुआ और गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही धराशायी हो गया। कुछ ही मिनटों के भीतर ही निवेशकों को लगभग आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

मार्केट कैप में आई बड़ी गिरावट
गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 255.68 लाख करोड़ रुपये था, लेकिन गुरुवार को आई भारी गिरावट के कारण ये 248.09 लाख करोड़ रुपये से भी नीचे पर आ गिरा। फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1800 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

मिडकैप-स्मॉलकैप को बड़ा झटका
बाजार की नकारात्मक धारणा के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को बड़ा झटका लगा है। आज के कारोबार में बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमश: 576 अंक और 804 अंक की गिरावट आई। हालात ये हैं कि भारतीय इक्विटी बाजार में भी अस्थिरता बढ़ी, भारत वीआईएक्स शुरुआती कारोबार में 22.39 फीसदी चढ़कर 30.16 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो अभी तक 3.96 फीसदी की गिरावट के साथ टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा प्रमुख गिरने वाले शेयरों में शीर्ष पर रहे।

16 फरवरी के बाद से बुरे दिन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में 16 फरवरी के बाद से जो उथल-पुथल मची है, उसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान झेलन पड़ रहा है। इसमें सबसे अहम भूमिका रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष ने निभाई है, जिसका दुनियाभर के बाजारों पर बुरा असर पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार तक बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटलाइजेशन 9.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम आ गई थी। वहीं गुरुवार को आई गिरावट ने इस आंकड़े को और भी ऊपर ला दिया है।

ये हैं बाजार में गिरावट के कारण
बता दें कि शेयर बाजार में आए भूचाल के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार रूस और यूक्रन के बीच जारी तनाव है। पुतिन के संबोधन के बाद निवेशकों की धारणाओं पर असर पड़ा और एकदम से बाजार धराशायी हो गए। खबर के अनुसार, पूर्वी यूक्रेन में विशेष सैन्य कार्रवाई शुरू करने की घोषणा के बाद रूसी सेना कुछ यूक्रेनी शहरों पर बमबारी कर रही थी। निवेशकों के नजरिए से रूस की कार्रवाई संभवत: सबसे खराब स्थिति है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन संकट के कारण 2014 के बाद पहली बार वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हो गईं, इसका असर भी निवेशकों पर पड़ा है। वहीं तीसरे कारण की बात करें तो फरवरी डेरिवेटिव श्रृंखला गुरुवार को समाप्त हो रही है। भारत वीआईएक्स शुरुआती कारोबार में 22.39 फीसदी चढ़कर 30.16 पर पहुंच गया है।

Breaking News : जशपुर ट्रिपल मर्डर का खुलासा – चरित्र शंका में महिला व दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या
समाज कल्याण विभाग ने 10 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के परीक्षण के बाद वितरण किए आवश्यक सामग्री
आंदोलन का 12वीं दिन: सरकार से बातचीत विफल होने के बाद नवा रायपुर में किसानों का आंदोलन जारी
भिलाई में इस बार और भी भव्य होगी “भोले बाबा की बारात”, 161 झांकियो के साथ निकलेंगे महादेव… बैठक में तय हुई रणनीति
shreekanchanpath 164 # 29 March 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाः व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज के लिए एडमिन नहीं होंगे जिम्मेदार…
Next Article इंसानियत शर्मसार: निर्दयी मां ने एक दिन के बच्चे को जमीन में गाड़ा, रोने की आवाज सुनकर किसान ने बचाई जान इंसानियत शर्मसार: निर्दयी मां ने एक दिन के बच्चे को जमीन में गाड़ा, रोने की आवाज सुनकर किसान ने बचाई जान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?