ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में एक और मील का पत्थर… विधायक वोरा ने किया 40 लाख के कार्य का भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में एक और मील का पत्थर… विधायक वोरा ने किया 40 लाख के कार्य का भूमिपूजन

By @dmin
Published: November 25, 2021
Share
SHARE

दुर्ग । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद से ही प्रदेश की मौलिक समस्याओं का दूरगामी निराकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें स्वास्थ्य, रोजगार एवं शिक्षा प्रमुख रूप से शामिल हैं। खनिज न्यास मद से 214 लाख के आबंटन के बाद बहुप्रतीक्षित चंद्रशेखर स्कूल के जीर्ण शीर्ण भवन के जीर्णोद्धार एवं नवीन कमरों का निर्माण करने हेतु गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल व सभापति राजेश यादव की मौजूदगी में 40 लाख के कार्य का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ करवाया। लंबे समय से वार्ड क्रमांक 1 स्थित चंद्रशेखर आजाद स्कूल का भवन उपेक्षा का शिकार था जिसकी मरम्मत संधारण की मांग शिक्षक व छात्रों के अलावा पालक संघ द्वारा भी की जा रही थी।

आखिरकार वोरा के प्रयासों से स्कूल की जरूरत पूरी करने 40 लाख रु की राशि स्वीकृत की गई जिसके अंतर्गत अहाता निर्माण, कमरों का संधारण, पेंट पुट्टी एवं नवीन कमरों का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान श्री वोरा ने कहा कि शहर में अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार राशि लाई जा रही है। दीपक नगर एवं तकिया पारा में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के शुभारंभ के अलावा शहर के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों के संधारण के लिए बड़ी राशि का प्रावधान रखा गया है। 1.5 करोड़ से जेआरडी स्कूल का भी उन्नयन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में किया जा रहा है। शहर के बाहरी क्षेत्र में वार्ड 1 स्थित चंद्रशेखर स्कूल में 40 लाख से संधारण एवं उन्नयन कार्य होने के पश्चात उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देने मांग की जाएगी। बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुरक्षित वातावरण में अच्छी शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि दूरदर्शिता का परिचय देते हुए ही शासन द्वारा शिक्षा को जमीनी रूप से सुदृढ किया जा रहा है अच्छी शिक्षा ही अच्छा रोजगार उपलब्ध करा सकती है। महापौर ने निगम अधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्वक कार्य करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, मनदीप भाटिया, पार्षद मनीष साहू, बृजलाल पटेल, बिजेंद्र भारद्वाज, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार साहू, हिमांशु सिन्हा एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

जिले के नये कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने संभाला पदभार
Breaking News : बोट में मोटर पंप लगाकर खारून नदी में हो रहा था रेत खनन, राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में गो-मांस की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
राज्यपाल सुश्री उइके ने राजिम माघी पुन्नी मेला में सन्त समागम का शुभारंभ किया
Big news: छत्तीसगढ़ में वृद्ध दंपती पर तीन भालूओं का हमला, वृद्धा की मौत, बुजुर्ग की हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश: सीएपीएफ की दो कंपनियां तुरंत भेजें त्रिपुरा, मीडिया कवरेज की दें इजाजत
Next Article खपरी मढ़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?