ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिक्षा के क्षेत्र में अलग और विशेष पहचान बनाने के लिए इस इंटरनेशनल स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शिक्षा के क्षेत्र में अलग और विशेष पहचान बनाने के लिए इस इंटरनेशनल स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार

By Om Prakash Verma
Published: March 13, 2023
Share
शिक्षा के क्षेत्र में अलग और विशेष पहचान बनाने के लिए इस इंटरनेशनल स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार
शिक्षा के क्षेत्र में अलग और विशेष पहचान बनाने के लिए इस इंटरनेशनल स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार
SHARE

इंदौर (एजेंसी)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग और विशेष पहचान रखने वाले देवास स्थित सरदाना इंटरनेशनल स्कूल को हाल ही में मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल के पुरस्कार से नवाज़ा गया है। यह पुरस्कार उन्हें बोर्डिंग स्कूल के तहत बच्चों के भविष्य का विशेष ध्यान रखते हुए शिक्षा में अव्वल दर्जा दिलाने के एवज में प्रदान किया गया। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री, श्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक और शिक्षाविद्, ललित सरदाना को सम्मानित किया गया। सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, प्रीमियम परिवारों के बच्चों के लिए एक प्रीमियम सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल है। इस बोर्डिंग स्कूल की सुविधा लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है।

सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक, ललित सरदाना, जिन्हें आईआईटी में ऑल इंडिया 243 वीं रैंक प्राप्त है, विगत 26 वर्षों से छात्रों को फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथमेटिक्स तीनों ही विषय पढ़ाते आ रहे हैं तथा भारत में सर्वाधिक सिलेक्शन अनुपात दे रहे हैं। स्कूली शिक्षा के साथ ही यहाँ बोर्डिंग से जुड़े बच्चों की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। विशाल लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी के साथ ही लैंग्वेज और रोबोटिक्स लैब्स की सुविधा छात्रों को दी जाती है।

ललित सरदाना, संस्थापक व शिक्षाविद्, सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, कहते हैं, सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल से नवाज़ा जाना पूरी सरदाना टीम के लिए बेहद गर्व की बात है। इस पुरस्कार ने हमें अपनी मेहनत में और अधिक इजाफा कर श्रेष्ठतम परिणाम देने के लिए प्रेरित किया है। स्कूल में आईआईटियंस डॉक्टर्स, उच्च शिक्षित, अनुभवी और समर्पित रेसिडेंशियल फेकल्टीज़ और मेंटॉर्स द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जाता है। यह पुरस्कार इन सभी के अथक प्रयासों और बच्चों को बेहतर भविष्य देने की भावना को समर्पित है। बच्चों का ध्यान रखने के उद्देश्य से डायरेक्टर्स भी आवास में ही रहते हैं। वर्तमान में बोर्डिंग स्कूल से 16 राज्यों के बच्चे जुड़े हैं, हम जल्द से जल्द इसमें बढ़ोतरी की अपेक्षा करते हैं।

स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं पर ज़ोर देते हुए वे कहते हैं, यदि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह का डाउट होता है, तो उन्हें सुबह 6 बजे से लेकर रात 2 बजे तक अपने तमाम डाउट्स क्लियर करने की सुविधा सरदाना स्कूल में है। जब तक कंठस्थ नहीं हो जाता, तब तक वे अपने डाउट्स क्लियर कर सकते हैं। इस सुविधा से हमने यह पाया कि बच्चों में कई दफा पूछने के बाद भी झिझक नहीं रहती और कोई भी कॉन्सेप्ट उनके मन-मस्तिष्क में गहनता से उतर जाता है। हम लड़कों और विशेष रूप से लड़कियों के लिए एक सुरक्षित परिसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहाँ 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति की सुविधा भी बच्चों के लिए उपलब्ध है।

गौरतलब है कि बोर्डिंग स्कूल में बच्चों को दिन में 5 बार स्वस्थ, स्वादिष्ट और शुद्ध शाकाहारी भोजन, तथा दिन में दो बार एक-एक गिलास दूध की सुविधा दी जाती है। बच्चों को असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यहाँ के आवास एयर कंडीशन से परिपूर्ण हैं। यहाँ तक कि 40 से अधिक स्पोट्र्स सुविधाएँ भी बच्चों को दी जाती हैं, ताकि पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों और बेहतर स्वास्थ्य का लाभ उन्हें मिल सके। सबसे खास सुविधा सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में यह है कि बच्चे मोबाइल के आदी न हो जाएँ, इसका विशेष ख्याल रखते हुए परिसर में मोबाइल फोन्स पूर्णत: प्रतिबंधित हैं। स्मार्ट कक्षाओं और कई तरह की गतिविधियों के साथ ही यहाँ बच्चों की रूचि के अनुरूप कक्षाएँ भी ली जाती हैं।

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर जिले के लोगों में अभूतपूर्व उल्लास व उमंग की लहर व्याप्त
‘PoK में लॉन्च पैड पर 250 आतंकी मौजूद, बॉर्डर पर तनाव बढ़ा सकता है पाकिस्तान’
Railway breaking : हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को राहत, बिलासपुर से काचेगुडा के बीच 4 फेरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
बंगाल में BJP को रोकने के लिए TMC ने की महागठबंधन की पेशकश, कांग्रेस बोली- विलय कर लें पार्टी, लेफ्ट ने भी दिखाया ठेंगा
लोकसभा चुनाव : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बस्तर व कांकेर में सभा, राहुल गांधी भी पहुंच रहे जगदलपुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : 17 लाख के लोन के लिए बीएसपी के लाइजनिंग कर्मचारी ने गवाएं 25 लाख रुपए, ठग ने ऐसे दिया झांसा
Next Article Breaking News : शादी में मस्त था परिवार, आधी रात घुसे चोरों ने पार कर दिए लाखों के जेवर, कैमरे में कैद हुए बदमाश… देखें Video
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?