ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिंदे ‘सेना’ से संजय राउत की अपील- आकर बात करो, महाविकास अघाड़ी भी छोड़ देंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

शिंदे ‘सेना’ से संजय राउत की अपील- आकर बात करो, महाविकास अघाड़ी भी छोड़ देंगे

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। असम के गुवाहाटी में बैठे शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों से पार्टी ने एक बार फिर मुंबई लौटने की अपील की है। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बाहर जो विधायक हैं, उन्होंने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया है। जो चाहते हैं कि शिवसेना को गठबंधन से निकलना चाहिए, उन्हें मुंबई आना चाहिए। हिम्मत करके यहां आए और साथ बैठकर बात करें। यहां आकर बात करो तो शिवसेना महा विकास अघाड़ी से भी बाहर आने को तैयार है। फ्लोर टेस्ट हुआ तो हमारी जीत होगी। 24 घंटे में मुंबई आओ और उद्धव ठाकरे के साथ बैठकर बात करो।

संजय राउत बोले- जल्द सीएम आवास लौटेंगे उद्धव ठाकरे
यही नहीं उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि उद्धव ठाकरे जल्दी ही सीएम आवास ‘वर्षाÓ वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों का अपहरण किया गया है। जो विधायक गुवाहाटी में हैं, उनमें से 21 हमारे संपर्क में हैं और वे वापस आना चाहते हैं। इस बीच सूरत में एकनाथ शिंदे कैंप से निकलकर आए नितिन देशमुख ने कहा कि पहले भी कई बार सरकार को गिराने की साजिश की गई है। कुछ लोग हिंदुत्व की बात कर रहे हैं। यदि आप सरकार में सहमत नहीं थे तो उद्धव ठाकरे से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे देना था। लेकिन यहां बात करने की बजाय कुछ विधायकों को लेकर ही वे लोग भाग गए। मीडिया से हमारी मांग है कि महाराष्ट्र में जो हालात हैं, वे ही दिखाए जाएं।

वीडियो जारी कर एकनाथ शिंदे गुट का शक्ति प्रदर्शन
उनके अलावा एक और विधायक कैलाश पाटिल ने कहा कि मुझे सूरत में रखा गया था। इस बीच एकनाथ शिंदे गुट ने भी वीडियो जारी कर समर्थन किया है। इसमें 42 विधायक दिख रहे हैं, जो शक्ति प्रदर्शन करते हुए नारे लगा रहे हैं कि एकनाथ शिंदे संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं। बता दें कि इतनी बड़ी बगावत के बाद भी शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे और उनके गुट के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इससे साफ है कि शिवसेना का रुख नरम है और वह किसी तरह एकनाथ शिंदे गुट को मनाना चाहती है। इससे पहले बुधवार शाम को उद्धव ठाकरे ने भी एक भावुक भाषण देते हुए बागी विधायकों से वापस आकर बात करने की अपील की थी।

शरद पवार ने भी मानी हार- बोले, संघर्ष को रहिए तैयार
बता दें कि इस संकट के चलते एनसीपी और कांग्रेस में भी हलचल मची है। एनसीपी की मीटिंग के दौरान आज शरद पवार ने कहा कि हम सरकार बचाने के लिए उद्धव ठाकरे के साथ हैं। मीटिंग के बाद जयंत पाटिल ने कहा कि हमें बहुत कुछ मालूम नहीं है। कल शाम को पवार साहब ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। हम सरकार बचाने के लिए प्रयास करेंगे। इसके अलावा शरद पवार ने कहा है कि सत्ता से बाहर रहने के संघर्ष के लिए भी तैयार रहो।

जगदलपुर में सात साल की मासूम को सांप ने काटा, इलाज के अभाव में हुई मौत
कृषि कानूनों पर बनेगी बात? सरकार ने बातचीत करने को किसानों को 30 दिसंबर को होगी बैठक
भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने सात लोगों को रौंदा, चार की मौत
मुख्यमंत्री बघेल 20 अगस्त को विभिन्न योजनाओं के तहत 2055.60 करोड़ रुपए करेंगे जारी
गुस्से को नहीं कर पा रहे काबू, तो आज से ही करें इन 2 योगासनों का अभ्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10-15 रुपये लीटर घटीं खाने के तेल की कीमतें, खाद्य सचिव ने कहा- अभी और घट सकते हैं दाम 10-15 रुपये लीटर घटीं खाने के तेल की कीमतें, खाद्य सचिव ने कहा- अभी और घट सकते हैं दाम
Next Article जाको राखे साइयां… रायगढ़ हादसे में मलबे से यूं सुरक्षित निकला 4 साल का मासूम हादसा: गैस रिसाव से पांच झुलसे, बचाने की कोशिश करने वाले समेत तीन की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?