ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासन की मंशा के अनुसार गौठानों को बनाएं ग्रामीण औद्योगिक पार्क…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

शासन की मंशा के अनुसार गौठानों को बनाएं ग्रामीण औद्योगिक पार्क…

By @dmin
Published: June 7, 2022
Share
SHARE

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने सोमवार को कृषि एवं सहयोगी विभागों की बैठक में गौठानों को शासन की मंशा के अनुसार ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रुप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट के निर्माण के साथ ही वहां मछली पालन, मुर्गीपालन, अण्डा उत्पादन, मशरुम उत्पादन, बकरी पालन, डेयरी, सुकर पालन, सब्जी बाड़ी, राईस मिल, तेल प्रसंस्करण आदि गतिविधियां प्रमुखता के साथ संचालित करने के निर्देेश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, रेशमपालन, सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने सुरक्षा कैंपों की मांग की पूर्ति हेतु पर्याप्त मात्रा में मछली, अण्डा आदि का उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत अण्डों की आपूर्ति स्थानीय स्वसहायता समूह के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम-छात्रावास सहित शासकीय संस्थाओं में आवश्यकता अनुसार दैनिक उपयोग की सामग्री के क्रय हेतु स्थानीय स्वसहायता समूहों तैयार उत्पादों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 कलेक्टर ने पशुपालन विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए कार्यवाही की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए 15 जून तक भर्ती की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गौठानों में बकरीपालन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत नस्ल के बकरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आश्रम-छात्रावासों व स्कूलों में ताजी सब्जियों के लिए बाड़ी विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को धान की फसल के स्थान पर रागी, कोदो-कुटकी सहित दलहन-तिलहन व फलदार पौधों के रोपण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

किसानों को खरीफ फसल के लिए अल्पकालीन ऋण तथा खाद-बीज का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए बाजार में उपलब्ध खाद-बीज की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा अमानक खाद-बीज के विक्रय पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बड़ी दुर्घटना टली: दो स्कूली बसों के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद पलटी बस, गनीमत रही सवार नहीं थे बच्चें
मैच जीतने के बाद ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा को आईसीसी ने दी सजा, जानें क्या थी वजह
छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 38 हजार के करीब …. रायपुर, राजनांदगांव व दुर्ग में कोरोना विस्फोट
राजस्थान में तापमान 32.5 डिग्री, दिसंबर में गर्मी का 9 साल का रिकॉर्ड टूटा
दक्षिण गंगोत्री सुपेला में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, टीम ने बंद कराया काम… दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन…
Next Article आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार, वाट्सएप पर मिला था मैसेज आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार, वाट्सएप पर मिला था मैसेज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?