ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासकीय योजना बनी संजीवनी : सस्ती दरों पर मिल रही उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शासकीय योजना बनी संजीवनी : सस्ती दरों पर मिल रही उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां

By @dmin
Published: February 20, 2022
Share
शासकीय योजना बनी संजीवनी : सस्ती दरों पर मिल रही उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां
शासकीय योजना बनी संजीवनी : सस्ती दरों पर मिल रही उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां
SHARE

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के संचालन से जनसामान्य को राहत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनसामान्य को सस्ती दरों में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई है। 20 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई योजना के बाद राजनांदगांव जिले में वर्तमान में कुल पांच श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, जहां जनसामान्य को सुगमता से सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। शासन की इस जनहितकारी योजना का लाभ समाज के हर तबके के लोगों को मिल रहा है।

गौरतलब है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में ही जनसामान्य को रियायती दरों में उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना शुरू की गई है। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में विभिन्न बीमारियों से संबंधित 251 तरह की दवाइयां और 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम खुदरा मूल्य से 50 से लेकर 71 फीसदी तक की रियायती दरों पर उपलब्ध करायी जा रही हैं।

राजनांदगांव जिले में यहां श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के क्रियान्वयन की कड़ी में राजनांदगांव जिले में नगरीय निकायों द्वारा 9 स्थानों पर दुकान संचालित किया जाना था, जिसमें से 5 स्थानों पर राजनांदगांव में 2 रेल्वे स्टेशन टैक्सी स्टैण्ड के पास एवं कमला कालेज रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास तथा खैरागढ़ में फतेह सिंह खेल मैदान शॉपिंग काम्पलेक्स में, डोंगरगढ़ में रेल्वे हास्पिटल के पास खैरागढ़ रोड करबला चौक में व डोंगरगांव में पुराना नगर पंचायत कार्यालय के पास तथा गंडई व छुईखदान में 1-1 दुकानें संचालित की जा रही हैं।

मेडिकल स्टोर में हर्बल उत्पाद भी उपलब्ध
राज्य सरकार की योजना के तहत संचालित इन श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में छत्तीसगढ़ में तैयार किए जा रहे 69 प्रकार के हर्बल उत्पाद भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ हर्बल्स ब्रांड नेम से बिकने वाले इन उत्पादों को लेकर भी जनसामान्य का अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है।

विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें शिक्षक: राज्यपाल
Dry Day : दुर्ग जिले में दो दिन के लिए शराब की दुकानें रहेंगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
पीएम आवास योजना में कई राज्यों का ढीला रवैया, बंगाल और छत्तीसगढ़ सबसे पीछे
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने किया वादा, भाजपा की होगी शानदार वापसी
शातिर चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच थाना क्षेत्रों में की थी लाखों की चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौठान ले रहा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का आकार, स्व-सहायता समूह विकसित कर रहा ड्रैगन फ्रुट का बगीचा, रोपे एक हजार पौधे गौठान ले रहा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का आकार, स्व-सहायता समूह विकसित कर रहा ड्रैगन फ्रुट का बगीचा, रोपे एक हजार पौधे
Next Article कलेक्टर के पास गंभीर समस्या लेकर पहुंचा युवक, बोला- साहब! कोई अच्छी लड़की देखकर शादी करवा दीजिए कलेक्टर के पास गंभीर समस्या लेकर पहुंचा युवक, बोला- साहब! कोई अच्छी लड़की देखकर शादी करवा दीजिए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?