ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : रेलवे ओवरब्रिज की हाइड्रोलिक जेक चुरा ले गए बदमाश, 48 घंटे में पुलिस ने दबोचा… एसपी ने लगाई क्लास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : रेलवे ओवरब्रिज की हाइड्रोलिक जेक चुरा ले गए बदमाश, 48 घंटे में पुलिस ने दबोचा… एसपी ने लगाई क्लास

By Mohan Rao
Published: May 16, 2023
Share
हाइड्रोलिक जेक चोरी करने वाले पकड़ाए
SHARE

भिलाई Bhilai. डबरा चौक से भिलाई तीन के बीच रेलवे ट्रैक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की हाईड्रोलिक जेक व लोहे की प्लेट चोरी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने इस चोरी से पूरा स्ट्रक्चर गिराने की तैयारी कर ली थी। इस मामले में शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए महज 48 घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार हाईड्रोलिक जेक व नग लोहे की प्लेट बरामद की है जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

बता दें रायल इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी द्वारा डबरा पारा रेल्वे ओवर ब्रिज का काम चल रहा है। साइड से 14 मई की रात को  4 हाईड्रोलिक जेक व 20 लोहे की प्लेट अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। इसके अलावा साइड से सरिया, सेंटरिंग प्लेट, एमएस कुर्सी आदि भी चोरी हो गया। चोरी की शिकायत पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई गई। यहां से जो हाइड्रोलिक जेक चोरी हुए वह ओवर ब्रिज निर्माण मे बेहद जरूरी वस्तु है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संदेहियो पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि डबरा पारा के कुछ युवकों को रात में ओवर ब्रिज की ओर देखा गया था इनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। इसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन लोगों ने सारी सच्चाई बता दी। आरोपियों में दुष्यंत ठाकुर (19) निवासी डबरापारा दक्षिण भिलाई-3, राहुल साहू (19) निवासी डबरापारा दक्षिण भिलाई-3, मोहन निर्मलकर (30) निवासी डबरापारा भिलाई-3 सहित एक नाबालिग शामिल है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे में थे और गलती से चोरी कर बैठे। इस दौरान एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने डबरापारा चौक पर नेशनल हाइवे पर ही चोरों की क्लास लगाई। साथ ही निर्माणी एजेंसी के प्रतिनिधियों को भी जमकर फटकार लगाई। एसपी के तेवपर देख सभी सहम गए थे। बहरहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के  खिलाफ धारा 379 के तहत कार्रवाई की ।

पत्नी की हत्या: आरोपी बोला- वो चरित्रहीन थी, कहती थी- तुम्हारे सामने 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी
जी-7 सम्मेलन के बाद जर्मनी से अबु धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत
छत्तीसगढ़ के मशहूर गायक जाकिर हुसैन की हार्टअटैक से मौत, स्टार वायस ऑफ इंडिया के मंच से हुए थे पापुलर
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न, सीएम बघेल ने बांटी मिठाई कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
गोल्डन गर्ल बनीं नजर आईं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, सिजलिंग अंदाज में दिए कई कातिलाना पोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: विधानसभा सहित लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई जा रही खास रणनीति, इस महीने केन्द्रीय मंत्रियों का रहेगा दौरा कार्यक्रम बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: विधानसभा सहित लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई जा रही खास रणनीति, इस महीने केन्द्रीय मंत्रियों का रहेगा दौरा कार्यक्रम
Next Article तेन्दूपत्ता संग्रहण : वनांचल में बिखरी हरे सोने की चमक, लक्ष्य का 50 फीसदी से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?