ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर विधायक वोरा ने दिए कड़े निर्देश…कहा- ग्रीष्म ऋतु में अब नहीं होना चाहिए एक भी शट डाउन
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर विधायक वोरा ने दिए कड़े निर्देश…कहा- ग्रीष्म ऋतु में अब नहीं होना चाहिए एक भी शट डाउन

By @dmin Published April 1, 2022
Share
SHARE

दुर्ग । शहरी क्षेत्र में नवीन एवं पुरानी पानी टंकियों को जोड़ने के कारण 31 मार्च एवं 1 अप्रैल को निगम के जल कर्म विभाग द्वारा पूर्व सूचना जारी कर लिए गए शट डाउन से आम जनता को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा को विभिन्न वार्ड के नागरिकों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने पर विधायक वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले एवं निगम के पूरे जल कार्य अमले के साथ 42 एमएलडी फ़िल्टर प्लांट पहुंचे। एवं पाइप लाइन जोड़ने के कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक ही शट डाउन में सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा कर लिया जाए। ग्रीष्म ऋतु के दौरान इसके बाद एक भी शट डाउन किसी भी कारण से नहीं किया जाना चाहिए।

पाइप लाइन जोड़ने का कार्य डबल शिफ्ट लगाकर आज ही पूरा किया जाए। पटरी पार क्षेत्र के साथ साथ सम्पूर्ण शहर में जल प्रदाय पर्याप्त मात्रा में करें। वैकल्पिक व्यवस्था हेतु अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था करने के साथ ही मांग के अनुरूप जल्द से जल्द जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकाल में लोगों को पेयजल की परेशानी ना हो इसी कारण शट डाउन लेकर पानी टंकियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शाम तक निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाएगी। इस दौरान निगम अभियंता आर के जैन, राजेन्द्र धबाले, नारायण ठाकुर, एमआईसी भोला महोबिया, जयश्री जोशी, मनदीप भाटिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर,एल्डरमैन अंशुल पांडेय,अमित देवांगन, बिजेंद्र भारद्वाज मौजूद थे।

जल आपूर्ति सुनिश्चित करने दो नग नवीन ट्रैक्टर की मिली सौगात
वोरा की अनुसंशा पर डीएमएफ से पम्पों के लिए मिलेंगे 25 लाख
गर्मी के दौरान भूजल स्तर कम होने एवं पम्प, वाल्व में खराबी आने के दौरान टैंकरों से लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती रही है जिसके लिए अब तक निगम में सिर्फ एक ही ट्रैक्टर उपलब्ध था किन्तु अब 60 वार्डों में टैंकर सप्लाई के लिए विधायक वोरा की पहल पर दो नग अतिरिक्त ट्रैक्टर क्रय किया गया है। जिसका विधायक वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वोरा ने बताया कि बार बार खराब होने वाले मोटर पम्पों के स्थान पर नवीन पम्प एवं वाल्व की खरीदी के लिए 24 लाख 60 हजार की मांग खनिज न्यास निधि से की गई है जिसे आगामी बैठक में स्वीकृत कर लिया जाएगा। पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इसका ध्यान रखना निगम का दायित्व है। सभी टैंकरों में लीकेज की रिपेयरिंग कराई जाए व नवीन टोंटी लगाई जाए ताकि शुद्ध जल की बर्बादी ना हो साथ ही पाइप लाइन व्यवस्था को सुदृढ बनाते हुए टैंकर मुक्त शहर की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाए।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

@dmin April 1, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister जशपुर से निकलकर देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचा पौष्टिक और स्वादिष्ट काजू…
Next Article दुर्ग में पहली बार आयोजित की गई अखिल भारतीय हॉकी महापौर ट्रॉफी… खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर देने विधायक वोरा ने की तारीफ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?