ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर के 1010 युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता, शासन के इस प्रयास से पढ़ाई में मिलेगी मदद- वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहर के 1010 युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता, शासन के इस प्रयास से पढ़ाई में मिलेगी मदद- वोरा

By Om Prakash Verma
Published: April 30, 2023
Share
शहर के 1010 युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता, शासन के इस प्रयास से पढ़ाई में मिलेगी मदद- वोरा
शहर के 1010 युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता, शासन के इस प्रयास से पढ़ाई में मिलेगी मदद- वोरा
SHARE

दुर्ग। छग कांग्रेस सरकार के द्वारा 26 जनवरी 2023 को बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए देने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी। इसके अंतर्गत दुर्ग निगम क्षेत्र के 1448 युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता के लिए एक अप्रैल अब तक ऑनलाइन आवेदन भरा। जिसमें 1010 लोगों का आवेदन स्वीकृत हुआ एवं प्रदेशभर में 66265 युवाओं सहित दुर्ग शहर के ऐश्वर्या साहू नयापारा, धमेश ठाकुर तितुरडीह, केदारनाथ साहू बघेरा, सुरेन्द्र राजपूत सुभाष नगर, राजकुमार साहू कचहरी वार्ड एवं छग के बेरोजगारों को 16 करोड़ रुपए की राशि आज बैक खाते में ट्रासफर कर दी गई। बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्रता को भी सरल किया गया था। ढाई लाख रुपए तक के आय एवं 12 वीं पास वाले आवेदन कर सकते है साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले ऐश्वर्या साहू ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से राशि जारी होते ही मोबाइल में मैसेज प्राप्त होने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना एसएमएस भी दिखाया और चर्चा के दौरान बताया कि यह राशि से आगे की भी पढ़ाई में व रोजगार के लिए फार्म भरने में मद्दगार साबित होगा। वोरा ने कहा बेरोजगार युवाओं को भत्ते की राशि से पढ़ाई में काफी मद्द मिलेगी।

यह शासन की ओर से युवाओं को एक छोटा सा सहयोग है इससे अन्य परीक्षाओं के फार्म भरने में मद्द मिलेगी। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा 15 वर्षो में बेरोजगारी भत्ता दिया वह काफी कम था और भत्ता प्राप्त करने के लिए चक्कर भी लगाना पड़ता था। कांग्रेस ने एक माह के कम समय में आवेदन लेकर भत्ता को बैंक खाते में पहुंचाया यह एक बड़ी उपलब्धि भूपेश सरकार की है साथ ही प्रशिक्षण के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई एवं प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत के सीईओ अश्विनी देवांगन, रोजगार अधिकारी कुर्रे, पार्षद शंकर ठाकुर, एल्डरमेन राजेश शर्मा, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विनिश साहू सहित अन्य युवा उपस्थित थे।

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रस्तुति देने अरूणाचल प्रदेश सहित पांच राज्यों के आदिवासी नर्तक दल पहुंचे रायपुर
आईपीएल सट्टा: राजधानी में खाईवाल सहित चार गिरफ्तार…. 3 लाख नगदी व चार मोबाइल जब्त
गरीब रथ का सफर होगा और भी सस्ता… रेलवे ने की तैयारी… लगेंगे इकोनॉमी क्लास एसी-3 कोच… जाने क्या है इन कोचों की खासियत
गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्यपथ पर दिखेगी जनसंसद मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी में जनजातीय कला एवं संस्कृति की झलक
​​​​​​​मंत्री डॉ. डहरिया की पहल पर तीन सिंचाई संरचनाओं के जीर्णाेद्धार के लिए पौने सात करोड़ रूपए की स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कबीरधाम में ट्रक-कार की टक्कर, बच्चे की मौत और पांच घायल, एमपी से भिलाई जा रहा था परिवार
Next Article Breaking News : दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े बांग्लादेश के चोर, टूरिस्ट वीजा पर पहुंचे थे भारत… भिलाई में 35 लाख की चोरी के हैं आरोपी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?