भिलाई। शपथ फाउंडेशन भिलाई द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन द्वारा जरुरत मंद दिव्यांगो को ट्राय सायकल प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले हनुमान की आराधना कर दीप प्रज्वलित किया गया। संस्था के संरक्षक वीरेंद्र सतपथी ,अध्यक्ष आशोक गुप्ता व गणमान्य नागरिको के द्वारा पूजा अर्चना की गई।

पूजा के बाद भजन सम्राट प्रभंजय चतुर्वेदी व ममता द्वारा मधुर भजन व आये अतिथियों का स्वागत गीत गाकर व उपस्तिथ अतिथियो का स्वागत गुलाब के फुल देकर किया गया। इसके बाद मकसूदन साव एव अमित साहनी दिव्यांग अस्तिबाधीत का सम्मान करते हुये आरती कर उन्हे ट्राई सायकल का वितरण किया गया। संस्था के संरक्षक वीरेंद्र सतपथी, अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं उपस्तिथ अतिथियों द्वारा बारी बारी से एक दूसरे को दीपावली कि बधाई दी गई।
इस दौरान शपथ परिवार के आव्हान पर जीवन काल में सामाजिक उत्तरदायित्वों का पूर्ण रूप से पालन करने और अपने आस पास स्वच्छता को बनाए रखने व इसके लिए औरो को भी प्रेरित करने की शपथ ली। दौरान एक बोर्ड पर सार्वजनिक रूप से अतिथियों द्वारा हस्ताक्षर भी किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में राजेश चौहान, प्रभजय चतुर्वेदी, बृजमोहन सिंह, इरफान खांन, अरुण सिसोदिया, केके झा, आदित्य सिंह, अरविंद सिह, अरविंद जैन, पुरषोत्तम परवानी, अजय भसीन, केशव चौबे, आरके श्रीवास्तव, नागेन्द्र मिश्रा, सुधाकर फ़ूलमाली, प्रमोद जैन, आमिर अहमद, गोरा दास, डब्बू नाहर, उर्मिला उपाध्याय, शंकर लाल देवांगन, अनिल शुक्ला, विकास जयसवाल, सूरज साहू, राज अड़तिया, हेमंत सिंह, अभिषेक राय, दलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, लल्लन यादव, विकास सिंह, शरद मिश्रा, अरुण शर्मा, पप्पू सिंह एवं शपथ फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अमिताभ भट्टाचार्य, कन्हैय्या चुरहे, कल्पना स्वामी, रश्मी सागर, आशू महाजन आदि उपस्तिथ रहे। मंच का संचालन संस्था के अनिल शुक्ला, कल्पना स्वामी द्वारा द्वारा किया गया।




