ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वोकहार्ट हॉस्पिटल, नागपुर में ब्रेन सर्जरी का दुर्लभ मामला: होती रही दिमाग की सर्जरी… मरीज करता रहा बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वोकहार्ट हॉस्पिटल, नागपुर में ब्रेन सर्जरी का दुर्लभ मामला: होती रही दिमाग की सर्जरी… मरीज करता रहा बातें

By @dmin
Published: October 23, 2021
Share
वोकहार्ट हॉस्पिटल, नागपुर में ब्रेन सर्जरी का दुर्लभ मामला: होती रही दिमाग की सर्जरी… मरीज करता रहा बातें
वोकहार्ट हॉस्पिटल, नागपुर में ब्रेन सर्जरी का दुर्लभ मामला: होती रही दिमाग की सर्जरी… मरीज करता रहा बातें
SHARE

भिलाई। न्यूरोसर्जन्स की टीम मरीज के दिमाग की सर्जरी करती रही और वह उनसे बातें करता रहा। मरीज को इस बात का अहसास तो था कि उसके सिर के भीतर कुछ हो रहा है पर उसे दर्द का कोई अहसास नहीं था। दरअसल मस्तिष्क में दर्द का अहसास जगाने वाले रेशे नहीं होते। यह सब संभव हो पाया लोकल एनेस्थीसिया और मामूली सेडेटिव्स की मदद से ताकि खोपड़ी खोली जा सके।

अवेक क्रेनियोटॉमी या जागृत अवस्था में ब्रेन सर्जरी का यह मामला वोकहार्ट हॉस्पिटल, नागपुर का है। न्यूरो सर्जन डॉ राहुल झमड, न्यूरो एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ अवन्तिका जायसवाल की टीम ने यह सर्जरी की है। डॉ जमाल ने बताया कि मरीज को ब्रेन ट्यूमर था। इस सर्जरी का उद्देश्य मस्तिष्क के संवेदनशील हिस्सों को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर के ज्यादा से ज्यादा हिस्से को निकालना था।

आज एक प्रेसवार्ता के दौरान डॉ राहुल झमड ने बताया कि आमतौर पर मस्तिष्क की सतह पर कुछ ही फंक्शन्स के केन्द्र होते हैं। सतह के नीचे नसों के गुच्छे होते हैं जो मेरूरज्जु (स्पाइनल कार्ड) तक जाते हैं। सर्जरी के दौराना इन नसों की लगातार मैपिंग करनी होती है ताकि इनके द्वारा संपादित होने वाले कार्यों पर नजर रखी जा सके। ऐसा करने पर सर्जरी के दौरान इन्हें बचाते हुए ट्यूमर को निकालना संभव हो जाता है। महत्वपूर्ण तंत्रिकाओं को चोट पहुंचने पर स्थायी विकलंगता आ सकती है।

उन्होंने बताया कि अवेक क्रेनियोटॉमी तकनीक का उपयोग आम तौर पर फ्रांटल, पैरिएटल तथा टेम्पोरल लोब्स के ट्यूमर सर्जरी के लिए किया जाता है। खोपड़ी को चीर कर मस्तिष्क तक पहुंचने के दौरान मरीज बेहोश रहता है पर मस्तिष्क की सर्जरी के दौरान वह जागृत अवस्था में ही रहता है। इस दौरान वह सर्जन से वार्तालाप कर सकता है। इस सर्जरी में काफी वक्त लग सकता है और इस पूरे दौरान न्यूरो एनेस्थीसियोलॉजी की टीम उसके साथ बनी रहती है।

मरीज की जागृत अवस्था का यह लाभ होता है कि सर्जरी के दौरान शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले मामूली परिवर्तनों की तरफ वह सर्जन का ध्यान आकर्षित कर सकता है। इसमें अंगों में कमजोरी महसूस होना, झुनझुनी होना, बोलने में परेशानी होना जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। न्यूरोसर्जन ट्यूमर के आसपास की तंत्रिकाओं में विद्युत तरंग प्रवाहित कर संबंधिक अंगों में हरकत करने की कोशिश करते हैं तथा मरीज की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे बढ़ते हैं। मस्तिष्क के भीतर का काम खत्म होने तथा मरीज के स्टेबल होने के बाद उसे दोबारा बेहोश कर दिया जाता है तथा खोपड़ी के खुले हुए हिस्से को बंद करने की प्रक्रिया की जाती है।

ए.ए.एल.डी.आई. को मिला संयुक्त सचिव
मुख्यमंत्री ने साहित्यकार सतीश जायसवाल को वसुंधरा सम्मान से किया सम्मानित, कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर रही है काम
Durg Breaking : अवैध कोयला भट्टे पर वन विभाग की रेड, दो टन कोयला व भारी मात्रा में लकड़ी जब्त
‘गुंजन सक्सेना ने व्यक्ति और कलाकार के तौर पर उनका आत्मविश्वास जगाया: जान्हवी कपूर
लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों में फिर झड़प, घुसपैठ की कोशिशों को सेना जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंस्पायर अवार्ड के लिए अब तक 53 हजार से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन इंस्पायर अवार्ड के लिए अब तक 53 हजार से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन…. कक्षा छठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी हो सकते हैं शामिल
Next Article स्कूलों की हालत देख बिफरे विधायक वोरा… कहा- शिक्षा बजट में करोड़ों फिर भी स्कूलों की हालत जर्जर… दहशत के वातावरण में पढऩे बच्चे ना हों मजबूर स्कूलों की हालत देख बिफरे विधायक वोरा… कहा- शिक्षा बजट में करोड़ों फिर भी स्कूलों की हालत जर्जर… दहशत के वातावरण में पढऩे बच्चे ना हों मजबूर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?