ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूलों की हालत देख बिफरे विधायक वोरा… कहा- शिक्षा बजट में करोड़ों फिर भी स्कूलों की हालत जर्जर… दहशत के वातावरण में पढऩे बच्चे ना हों मजबूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्कूलों की हालत देख बिफरे विधायक वोरा… कहा- शिक्षा बजट में करोड़ों फिर भी स्कूलों की हालत जर्जर… दहशत के वातावरण में पढऩे बच्चे ना हों मजबूर

By @dmin
Published: October 23, 2021
Share
स्कूलों की हालत देख बिफरे विधायक वोरा… कहा- शिक्षा बजट में करोड़ों फिर भी स्कूलों की हालत जर्जर… दहशत के वातावरण में पढऩे बच्चे ना हों मजबूर
स्कूलों की हालत देख बिफरे विधायक वोरा… कहा- शिक्षा बजट में करोड़ों फिर भी स्कूलों की हालत जर्जर… दहशत के वातावरण में पढऩे बच्चे ना हों मजबूर
SHARE

दुर्ग। शहर के बघेरा व पुलगांव के प्राथमिक से हाई स्कूल में 1100 से अधिक छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं 40 वर्ष बीत जाने के बाद संधारण के आभाव में स्कूलों का भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। विधायक अरुण वोरा ने उक्त स्कूलों का निरीक्षण किया जहां कई कमियां पाई गईं।

बघेरा एवं पुलगांव के पार्षदों ने बताया कि नगर निगम एवं शिक्षा विभाग की ढुलमुल कार्यप्रणाली का खामियाजा स्कूल भवनों में अध्यन के लिए आने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है बिल्डिंग अत्यंत जर्जर होने से कभी भी गंभीर घटना हो सकती है। बरसात में जहां बच्चों को छाता लेकर बैठने की नौबत आती हैं वहीं स्लैब गिरने एवं सीपेज से करेंट का भी डर बना रहता है।

शहर के अमूमन सभी स्कूलों का यही हाल है जहां पेयजल एवं छात्रों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है जिस कारण ही सरकारी स्कूलों में पढऩे एवं प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या कम हो रही है। विधायक वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बच्चों की अच्छी उत्कृष्ट शिक्षा एवं बराबरी का मौका देने के लिए एक तरफ जहां स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के रूप में स्मार्ट स्कूलों का शुभारंभ किया गया है वहीं दूसरी ओर अन्य सरकारी स्कूलों में बच्चे जान के खतरे के बीच दहशत के वातावरण में अध्यन करने मजबूर हैं।

शिक्षा विभाग के बजट के अलावा नगर निगम के शिक्षा उपकार एवं खनिज न्यास मद में पर्याप्त राशि होने के बावजूद स्कूलों की ऐसी हालत दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कलेक्टर से निगम क्षेत्र में चल रही सरकारी स्कूलों का दौरा कर कंडम भवनों के पुनर्निर्माण एवं नए स्मार्ट भवन का निर्माण करवाने डीएमएफ मद से राशि जारी करने को कहा है साथ ही पुलगांव स्कूल के लिए भेजे गए प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृत करने का आग्रह किया है। इस दौरान एल्डरमैन राजेश शर्मा, पार्षद हेमेश्वरी निषाद, सुरेंद्र ठाकुर, कुमारी साहू, बृजलाल पटेल, पप्पू श्रीवास्तव, ललित ढीमर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर प्रवास के दौरान किया नवीन अपराधिक कानून के स्टॉल का अवलोकन
प्रदेश में 6 अधिकारियोंं का तबादला, आईएएस अंकित आनंद को अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी सूची
पंजाब में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई : दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर, दो एके- 47 व 22 किलो हेरोइन बरामद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति
Big Breking:_ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, शैक्षणिक संस्थानों को है यूनिफॉर्म निर्धारित करने का अधिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वोकहार्ट हॉस्पिटल, नागपुर में ब्रेन सर्जरी का दुर्लभ मामला: होती रही दिमाग की सर्जरी… मरीज करता रहा बातें वोकहार्ट हॉस्पिटल, नागपुर में ब्रेन सर्जरी का दुर्लभ मामला: होती रही दिमाग की सर्जरी… मरीज करता रहा बातें
Next Article छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला वैक्सीनेशन रेट में देश में सर्वोच्च… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलेवासियों को दी बधाई छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला वैक्सीनेशन रेट में देश में सर्वोच्च… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलेवासियों को दी बधाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?