ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैश्विक कारणों से बढ़ रहे दाम, केंद्र-राज्यों को मिलकर करना होगा काम, वित्त मंत्री बोली-कांग्रेस के डीएनए में है लूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

वैश्विक कारणों से बढ़ रहे दाम, केंद्र-राज्यों को मिलकर करना होगा काम, वित्त मंत्री बोली-कांग्रेस के डीएनए में है लूट

By @dmin
Published: October 5, 2021
Share
116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
SHARE

रायपुर। मंगलवार को ईंधन की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल दरों पर निर्भर करती हैं। इससे निपटने के लिए केंद्र और राज्यों दोनों को अपनी बढ़ती लागत के मुद्दे को एक साथ मिलकर संभालना होगा।

उन्होंने रायपुर में छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें वैश्विक बाजार में उनकी मौजूदा दरों पर निर्भर करती हैं। इसलिए, केंद्र और राज्यों दोनों को ईंधन के मुद्दे को एक साथ संभालना होगा क्योंकि वे तेल उत्पादों पर कर लगाते हैं। सीतारमण ने कहा कि भारत को अपनी जरूरत का लगभग 99 फीसदी पेट्रोल और डीजल का आयात करना पड़ता है।

केंद्र लगाती है निश्चित राशि, राज्य सरकारें लगाती हैं वैट
सीतारमण ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर शुल्क और कर केवल केंद्र सरकार ही नहीं लगाती। अगर हम 100 लीटर (पेट्रोल या डीजल) इस्तेमाल करते हैं, तो हमें इसमें से 99 लीटर विदेश से आयात करना पड़ता है। विदेशों में तेल की कीमतों के हिसाब से यहां कीमतें तय होती हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि जब वैश्विक तेल बाजार में दर बदलती है, तो यह हमें भी प्रभावित करती हैं। केंद्र टैक्स के रूप में एक निश्चित राशि लगाता है, न कि मूल्य वर्धित कर (वैट)। राज्य सरकारें वैट लगाती हैं। सीतारमण ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों ने निश्चित रूप से आम नागरिकों पर वित्तीय बोझ बढ़ा दिया है।

कांग्रेस के डीएनए में है लूट 
वहीं, निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि लूट उसके डीएनए में है। यह प्रवृत्ति उसके शासन के दौरान सामने आई। उन्होंने केंद्र की संपत्ति मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना की आलोचना के लिए सोनिया गांधी और कांग्रेस की आलोचना की।

सीतारमण ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का विकास सिद्धांत लोगों को सशक्त बनाने पर आधारित है, न कि केवल उन्हें अधिकार प्रदान करने पर। लूट की मानसिकता कांग्रेस के दिमाग से जाती नहीं क्योंकि उसके शासनकाल में ऐसा ही था। स्पेक्ट्रम में लूट, खदानों में लूट, पानी में लूट, इन लोगों ने हर जगह लूट मचाई। लूट शब्द उनके डीएनए में इतना है कि वे कुछ और नहीं सोच सकते हैं।

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए महापौर प्रत्याशियों के नाम, दुर्ग से प्रेमलता साहू लडेंगी चुनाव
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर को सलाम — अब आतंक नहीं, खेलों से पहचान
ब्रेकिंग न्यूज: बघेरा स्थित इंडियन प्राइड रिसॉर्ट में देर रात पुलिस का छापा, हुक्का का कस लेते पकड़ाए युवक युवतियां…… बड़ी मात्रा में हुक्का सेट व मादक पदार्थ बरामद
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.31 लाख करोड़ की पीएम पोषण योजना को हरी झंडी, जानिए और क्या-क्या फैसले हुए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वार-पलटवार: लखीमपुर खीरी की घटना दुखद, सिलगेर भी जाएं सीएम भूपेश बघेल- रमन सिंह वार-पलटवार: लखीमपुर खीरी की घटना दुखद, सिलगेर भी जाएं सीएम भूपेश बघेल- रमन सिंह
Next Article बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में पहली बार आईपीएस संभालेंगे प्रचार जिम्मा: दीपांशु काबरा बने जनसंपर्क आयुक्त बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में पहली बार आईपीएस संभालेंगे प्रचार जिम्मा: दीपांशु काबरा बने जनसंपर्क आयुक्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?