ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर, आयुक्त एवं एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारियों ने रोपित किए पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर, आयुक्त एवं एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारियों ने रोपित किए पौधे

By @dmin
Published: June 5, 2022
Share
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर, आयुक्त एवं एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारियों ने रोपित किए पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर, आयुक्त एवं एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारियों ने रोपित किए पौधे
SHARE

गुब्बारा छोड़कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सिंचाई के लिए देसी मटके को बनाया ड्रिप इरिगेशन, भीषण गर्मी में भी पौधों को जरूरत के हिसाब से मिलेगा पानी, भिलाई निगम ने अपनाया नवाचार

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहरी गौठान कोसानगर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, महापौर परिषद की सदस्य तथा उद्यान एवं पर्यावरण विभाग की प्रभारी नेहा साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, महापौर परिषद के सदस्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी, गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग के प्रभारी चंद्रशेखर गवई, वाहन विभाग के प्रभारी लालचंद वर्मा एवं पार्षद रविशंकर कुर्रे ने गुलमोहर, महानीम, कदंब, बादाम, स्टोपीडिया एवं ताबुदियारोजा जैसे किस्मों के पौधे रोपित किए। पौधे रोपित करने के साथ ही इसके सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस दौरान गुब्बारा छोड़कर पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे रोपित करने तथा इसे सुरक्षित रखने की अवधारणा के साथ इसका संदेश प्रसारित किया गया। महापौर नीरज पाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निगम के अधिकारियों से कहा कि बारिश आते ही रिक्त स्थानों पर पौधे रोपित कर इसे सुरक्षित रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा मौका है जब आज हम बारिश से पूर्व वृक्षारोपण की दिशा में आगे बढऩे के लिए तैयार हो जाते हैं और वर्षा ऋतु आते ही वृक्षारोपण कर पाते हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही इसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, इस ओर विशेष ध्यान देकर पौधे को जीवित रखने का प्रयास करें।

पर्यावरण एवं उद्यान विभाग की प्रभारी नेहा साहू ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के युग में जहां कोविड काल में ऑक्सीजन की जरूरत महसूस हुई थी, इसको देखते हुए भिलाई वासियों को पौधारोपण करने की दिशा में आगे बढऩे की आवश्यकता है। पौधारोपण के कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा, सहायक अभियंता आर एस राजपूत, जनसंपर्क अधिकारी पीसी सार्वा, उप अभियंता गौरव अग्रवाल, सहायक अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, महिला स्व सहायता समूह से सुलोचना धनकर, पूनम साहू एवं रेखा बघेल आदि मौजूद रहे।

पौधे को पानी देने के लिए ड्रिप इरिगेशन की पद्धति का उपयोग करते हुए देशी मटके को अपनाया, पौधों को जरूरत के हिसाब से मिलेगा पानी आज रोपित किए गए पौधों को ड्रिप इरिगेशन की देशी मटकी पद्धति के माध्यम से पानी दिया जाएगा। यदि इस पद्धति को समझें तो यह काफी कारगर पद्धति है जिसे भिलाई निगम अपना रहा है। पौधे रोपित करने के बाद पौधे के बगल में मटका जिसमें छोटा सा छेद कर दिया जाता है उसे स्थापित किया गया है। पौधे में पानी डालने के बजाय मटके में पानी डाला जाता है, छोटे से छेद के माध्यम से पानी बूंद-बूंद करके पौधों की जड़ों को मिलता है। इस पद्धति से 75 प्रतिशत पानी बचाया जा सकता है साथ ही पौधों को जरूरत के मुताबिक पानी मिलता है तथा गर्मी के दिनों में खासकर यह पद्धति पौधों को जीवित रखने के लिए काफी कारगर है। इस टेक्नोलॉजी में यदि पौधों को एक दिन पानी न भी दे तो भी पौधे जीवित रहते हैं। इस टेक्निक से पौधों की बढ़वार भी अच्छी होती है।

भोरमदेव महोत्सव: छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के साथ लगेगा बॉलीवुड का तड़का, सिंगर इशिता विश्वकर्मा देंगी प्रस्तुति
आईजी ने जताई चिंता: सड़क हादसे में हर माह 50 की मौत…
सी-मार्ट की भव्य अधोसंरचना तैयार, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
राजधानी के सबसे बड़े दशहरा उत्सव में शामिल हुए टीवी के राम-सीता, सीएम बघेल के साथ रिमोट का बटन दबाकर किया रावण दहन
गर्व से गौरव की ओर कार्यक्रम में भिलाई चेंबर ने किया व्यापारियों व प्रभारियों का सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेल खेल में पकड़ लिया सीएम बघेल का कॉलर….
Next Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक घाटे से परेशान व्यवसायी ने पहले की मां की हत्या, फिर भाई-बहन को घायल कर की आत्महत्या

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?