ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भोरमदेव महोत्सव: छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के साथ लगेगा बॉलीवुड का तड़का, सिंगर इशिता विश्वकर्मा देंगी प्रस्तुति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भोरमदेव महोत्सव: छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के साथ लगेगा बॉलीवुड का तड़का, सिंगर इशिता विश्वकर्मा देंगी प्रस्तुति

By Om Prakash Verma
Published: March 16, 2023
Share
भोरमदेव महोत्सव: छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के साथ लगेगा बॉलीवुड का तड़का, सिंगर इशिता विश्वकर्मा देंगी प्रस्तुति
भोरमदेव महोत्सव: छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के साथ लगेगा बॉलीवुड का तड़का, सिंगर इशिता विश्वकर्मा देंगी प्रस्तुति
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातत्विक, धार्मिक, पर्यटन और जन आस्था के केंद्र भोरमदेव मंदिर में होने वाले महोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। महोत्सव का आयोजन इस बार 19 और 20 मार्च को होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव के मंच पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के साथ बॉलीवुड के उभरते सिंगरों का भी जादू चलेगा। इस बार सारेगामापा की विजेता इशिता विश्वकर्मा भी अपनी प्रस्तुति देंगी। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मंगलवार को भोरमदेव महोत्सव 2023 की तैयारियों का जायजा लिया।

भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन 19 मार्च को बैगा नृत्य मोहतु बैगा व उनके साथी, ग्राम बारपानी बोड़ला, जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, रजउ साहू, जरहा नवागांव बोड़ला, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, पूर्णश्री राउत, रायपुर ओडिसी नृत्य, ऋतु वर्मा, भिलाई, पंडवानी, जाकिर हुसैन, कोरबा, सुगम संगीत बॉलीवुड फेम और सुनील तिवारी, रायपुर, छत्तीसगढ़ी लोक गीत मुख्य आकर्षक के केंद्र होंगे। सुबह पूजन के बाद शाम को महोत्सव का आगाज हो जाएगा। कार्यक्रम देर रात तक चलेंगे।

वहीं दूसरे दिन 20 मार्च को समापन आयोजन में जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, डॉ. नीता राजेन्द्र सिंह, खैरागढ़ कत्थक नृत्य, गुरूदास मानिकपुरी, बोड़ला छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, सुश्री अंशिका चौहान, भाटापारा सुगम संगीत, पंडित गोलू दिवाना, दुल्लापुर कवर्धा लोक संगीत, इशिता विश्वकर्मा एवं ग्रुप, मुम्बई सारेगामापा विजेता, बॉलीवुड फेम सिंगर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा अल्का चंद्राकर, रायपुर छत्तीसगढ़ी लोकगीत की महफिल से महोत्सव का मंच सजेगा।

मंदिर में रूद्राभिषेक होगा
भोरमदेव महोत्सव के दो दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनो में मंदिर में शिव की विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक होगा। प्राचीन सरोवर में दीप दान भी होंगे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम कवर्धा पीसी कोरी, बोड़ला संदीप ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे

CG Politics: देवेन्द्र यादव भी पहुंचे मनाने, टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस नेता ने खत्म किया अनशन, मिला यह आश्वासन
कोरोना कॉलर ट्यून में नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, जाने वजह
रामनगर मुक्तिधाम में शुरू हुआ विद्युत शव दाह सिस्टम, सफलता पूर्वक की गई टेस्टिंग
श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ धर्म जागरण पखवाड़े का आयोजन, धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य-मनीष पाण्डेय
कोरोना से जंग में उतरी DRDO की दवा 2-DG,डॉ रेड्डीज ने की कमर्शियल लॉन्च की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नेहरू नगर में रिटायर्ड बीएसपी कर्मी के घर लाखों की चोरी, सोने-चांदी के सिक्कों के साथ उड़ा ले गए अमेरिकन डॉलर
Next Article फिर हो रही कोरोना की इंट्री? बस्तर में महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?