ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व आदिवासी दिवस पर 7 और 8 अगस्त को रायपुर में होगा पारंपरिक खेल मड़ई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विश्व आदिवासी दिवस पर 7 और 8 अगस्त को रायपुर में होगा पारंपरिक खेल मड़ई

By @dmin
Published: August 5, 2022
Share
SHARE

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 7 और 8 अगस्त को विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों की पारंपरिक खेल मड़ई का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में किया जाएगा। खेल मड़ई में विभिन्न जनजातीय समुदाय द्वारा पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल जैसे- तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली-डंडा, गेड़ी-दौड़, भौंरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), बिल्ला (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्साखींच, सत्तुल (पिठुल), भारा दौड़, बोरा-दौड़, सुई-धागा दौड़ (बालिका वर्ग), मुदी लुकावन (गोटी लुकावन), तीन टंगड़ी दौड़ तथा नौकायन (वयस्क वर्ग के लिए) आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के लिए दो वर्ग 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग और खुली प्रतियोगिता अंतर्गत 18 वर्ष एवं उससे अधिक की महिला और पुरुष के लिए पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

जिला स्तर पर अभिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विकासखण्डों से खेलवार विशेष संरक्षित जनजातीय समुदायों से एंट्री आमंत्रित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिलों में 22 से 28 जुलाई तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिला स्तर से चयन के बाद 17 जिले के लगभग 700 प्रतिभागी इस राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे। खेल मड़ई आयोजन के अंतर्गत 7 अगस्त को पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में संध्या 5 बजे विशेष रूप से पिछड़ी जनजातिय समूह के सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य और संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव की अध्यक्षता में होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष संरक्षित जनजातियों के 7 दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में 2018 की तूलना में इस बार कम हुआ मतदान… जानिए कितने फीसदी का रहा अंतर
Bhilai Breaking : नेहरू नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार
गृहमंत्री अमित शाह पर ममता बनर्जी का पलटवार, कहा- आत्महत्या को भी राजनीतिक हिंसा बताती है बीजेपी
फ्लाइट में राज्यपाल बन गईं डॉक्टर, आईपीएस ने कहा- मैडम गवर्नर ने बचाई मेरी जान
CG Crime : 14 साल से फरार ठगी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नौकरी लगाने के नाम पर किया था फ्रॉड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि शिक्षा को गुणवत्तापरक और रोजगार मूलक बनाया जाएगा: डॉ. चंदेल
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक 583.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?