ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव ने किया सेक्टर 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात… लोगों से भी मिले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र यादव ने किया सेक्टर 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात… लोगों से भी मिले

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
विधायक देवेंद्र यादव ने किया सेक्टर 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात… लोगों से भी मिले
विधायक देवेंद्र यादव ने किया सेक्टर 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात… लोगों से भी मिले
SHARE

भिलाई। सोमवार की सुबह सेक्टर 5 के रहवासियों के लिए काफी खास दिन था। क्योंकि सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्र के रहवासियों को कई नई सौगात दी है। जिसमें सबसे बड़ी सौगात है सड़क नबंर 26 में फुटबॉल ग्राउंग का निर्माण कार्य। इसके अलावा 7 एम चौके के पास सेक्टर 5 में बने आई लव भिलाई के पास खाली पड़े जमीन पर गार्डन का निर्माण किया जाएगा।

सोमवार की सुबह 9 बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने दोनों विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। 26 लाख की लागत से फुटबॉल ग्राउंग का निर्माण किया जाएगा। और साथ ही यहाँ पर आई लव भिलाई के पास 18 लाख की लागत से उद्यान का निर्माण किया जाएगा। भिलाई नगर विधायक यादव ने पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित पंडित ने मंत्रोचार कर विधिवत पूजा अर्चना कराई और विधायक यादव व वार्ड पार्षद आदि के हाथों भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

इसके बाद विधायक श्री यादव वार्ड दौरा किए। लोगों से मिले। उनका हालचाल जाना। सब का कुशल क्षेम जानने के बाद लोगों के साथ वार्ड दौरा किया। लोगों से वार्ड में मूलभूत समस्याओं के विषय पर जानकारी ली और खुद भी मौके पर जाकर लोगों के साथ गली मोहल्ले का निरीक्षण किया और सफाई से लेकिन बिजली,पानी,सड़क,नाली आदि सभी समस्याओं पर गौर किया। वार्ड के प्रमुख लोग भूमि पूजन में शामिल हुए। विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ से भूमिपूजन कराया। जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 5 पहुंचे सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने गाजे बाजे और फूल माला से उनका स्वागत किया।

क्षेत्रवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया। लोग जब विधायक से मिले तो उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से उन्होंने उनके वार्डों में करोड़ों का विकास कार्य करवाया है। सभी वार्डों की साफ सफाई। जहां पानी के हमेशा मारामारी रहती थी। जहां कोई नेता आता-जाता नहीं था। ऐसे वार्डों की विधायक देवेंद्र यादव ने तस्वीर ही बदल दी है। चारो ओर साफ सड़के, जहां सड़के नहीं थी। वहां सड़क बनाया जा रहा है।

प्रमुख सड़कों में सीमेंटीकरण और सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। बच्चों के खेलने, बुजुर्गों और लोगों के लिए भव्य सुंदर गार्डन आदि सब बनाया गया। बच्चो और युवाओं के लिए फुटबॉल ग्राउंग बनाया जाएगा। जो खिलाडिय़ों के लिए लाभदायक होगा। सभी के अभ्यास के लिए सुविधा जनक होगा। इन सभी कार्यों के लिए लोगों ने आभार जताते हुए कहा कि आप के सहयोग से शहर और वार्ड का विकास हो रहा है। इसी प्रकार सभी वार्डवासियों ने आभार जताया।

जल्द शुरू होगा काम
विधायक देवेंद्र यादव ने विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए लोगों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आपके क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है हम पूरा प्रयास कर रहे हैं और आप सभी के मांगों को पूरा किया जा रहा है इसी कड़ी में आज गार्डन और फुटबॉल ग्राउंड निर्माण का भूमि पूजन किया गया है जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा इसके लिए संबंधित निगम के अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी दे दी गई है और निर्देशित किया गया है कि वे भूमि पूजन के पश्चात जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करें विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता बच्चों और युवाओं सभी को लाभ मिलेगा।

एक व्यापारी एक पेड़ अभियान में अब महिला चेम्बर भी सक्रिय, वैशाली नगर में शुरू किया अभियान
दिल्ली में 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, केजरीवाल सरकार ने किया वैट घटाने का ऐलान
राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा-छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा 500 में सिलेंडर’, घोषणा पत्र में करेंगे शामिल
सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप…. आयकर विभाग का दावा पर्याप्त सुबूत हैं उनके पास
Breaking News : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रणजीत हत्याकांड: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सहित चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा रणजीत हत्याकांड: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सहित चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा…. डेरा प्रमुख राम रहीम पर लगा 31 लाख का जुर्माना
Next Article पेयजल की शुद्धता को लेकर आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण…. पानी में पाए जाने वाले तत्व की लैब में स्वयं कराई जांच, फिल्टरेशन प्रक्रिया का भी लिया जायजा पेयजल की शुद्धता को लेकर आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण…. पानी में पाए जाने वाले तत्व की लैब में स्वयं कराई जांच, फिल्टरेशन प्रक्रिया का भी लिया जायजा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?