ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक की पहल से सिविक सेंटर की लौट रही रौनक, रथ पार्क का हो रहा सौंदर्यीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक की पहल से सिविक सेंटर की लौट रही रौनक, रथ पार्क का हो रहा सौंदर्यीकरण

By Om Prakash Verma
Published: January 3, 2023
Share
विधायक की पहल से सिविक सेंटर की लौट रही रौनक, रथ पार्क का हो रहा सौंदर्यीकरण
विधायक की पहल से सिविक सेंटर की लौट रही रौनक, रथ पार्क का हो रहा सौंदर्यीकरण
SHARE

मेयर नीरज संग विधायक देवेंद्र ने किया निरीक्षण
भिलाई। शहर के ह्रदय स्थल सिविक सेंटर क्षेत्र का करीब 8 करोड़ की लागत से पूरे सिविक सेंटर क्षेत्र का होगा कायाकल्प और सविक सेंटर का पुराना वैभव रौनकता को वापस लाया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे तब उन्होंने अपनी निधि से इस पूरे क्षेत्र का विकास कार्य करने के लिए स्वीकृति दी थी। जिसके सहयोग से आज सिविक सेंटर का सौंदर्यीकरण काम शुरू कर दिया गया है।

विकास कार्य के प्रथम चरण में सिविक सेंटर में स्थित अर्जुन रथ का सौंदर्यीकरण कर पूरा तरह से नया रंग रूप दिया जाएगा। जहाँ दरारे है,उसे भी सुधार कर एकदम नया जैसे बनाया जाएगा। आसपास पूरी तरह से साफ सफाई कर एक भव्य और सुंदर गार्डन का निर्माण किया जाएगा। चारो ओर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा और आकर्षक बाउंड्री वाल का भी निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य प्रगति पर है।

3 जनवरी को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल, पीएडब्लूडी प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर के साथ विकास कार्यों का मौका मुआयना करने पहुंचे। सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव सिविक सेंटर में स्थित आकर्षक अर्जुन रथ और आसपास के पूरे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद सिविक सेंटर में निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने संबंधित ठेकेदार दो निर्देशित करते हुए कहा कि यह भिलाई का सबसे महत्वपूर्ण स्थल है, हृदय स्थल है जिसे हमे एक नया स्वरूप देना है। लोग बाहर से सिविक सेंटर घूमने के लिए आये। जैसे पहले आते थे। वैसा भव्य आकर्षक बनाना है।

ड्राइंग डिजाइन और प्रस्ताव के हिसाब से काम किया जाना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही यहां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरा कार्य नियम के तहत हो और समय पर होना चाहिए। इसके अलावा अर्जुन रथ प्रतिमा भी कुछ जगह से खराब होने लगी है। कलर पेंट उखड़ गए हैं। हल्की दरारे भी पड़ गई है। यह सब कभी पूरी तरह से मेंटेनेंस कर एक नया स्वरूप और वैभव प्रदान किया जाना है। काम में लापरवाही या लेटलतीफी की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महापौर देवेंद्र यादव ने की थी पहल
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे तब उन्होंने सिविक सेंटर को भव्य रूप देने की योजना बनाई थी। उनका प्लान था कि सिविक सेंटर का जो वैभव पहले था वही वैभव वापस लाने के लिए सिविक सेंटर पूरे क्षेत्र को सौंदर्यीकरण कर डेवलपमेंट किया जाएगा। इसके लिए देवेंद्र यादव अपने फंड से 8 करोड़ की स्वीकृति दिए थे। सिविक सेंटर का विकास कार्य दो फेस में होगा। पहले फेस का काम चल रहा है। इसके बाद दूसरे फेस का काम शुरू होगा।

भारत में कोरोना: 125 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले…. पिछले 24 घंटे में मिले 29164 नए मरीज
सूरजपुर के रेस्ट हाउस पर अश्लील डांस का मामला, डिप्टी रेंजर और महिला फारेस्टर निलंबित
डॉक्टर्स को इस तरह वायरस से बचाएगा ये रोबोट, 24 घंटे रखेगा मरीजों का ख्याल, ऐसे करेगा काम
एजुकेट गर्ल्स की संस्थापक सफीना हुसैन को ‘टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2026’ में शामिल किया गया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा रवाना होने से पूर्व वोरा ने कलेक्टर से की चर्चा, कहा-डिवाइडर की समस्या का समाधान करे प्रशासन विधानसभा रवाना होने से पूर्व वोरा ने कलेक्टर से की चर्चा, कहा-डिवाइडर की समस्या का समाधान करे प्रशासन
Next Article इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?