ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा चुनाव परिणाम (रूझान): चार राज्यों में भाजपा बहुमत की ओर, पंजाब में आप, कांग्रेस साफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

विधानसभा चुनाव परिणाम (रूझान): चार राज्यों में भाजपा बहुमत की ओर, पंजाब में आप, कांग्रेस साफ

By @dmin
Published: March 10, 2022
Share
विधानसभा चुनाव परिणाम (रूझान): चार राज्यों में भाजपा बहुमत की ओर, पंजाब में आप, कांग्रेस साफ
विधानसभा चुनाव परिणाम (रूझान): चार राज्यों में भाजपा बहुमत की ओर, पंजाब में आप, कांग्रेस साफ
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की जारी है। यूपी में भाजपा बड़े बहुमत की ओर है वहीं सपा काफी पीछे रह गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिल गई है। वहीं हॉट सीट की बात करें तो फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य और जहूराबाद से ओपी राजभर पीछे चल रहे हैं। वहीं गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझान में यूपी और उत्तराखंड में भाजपा आगे है। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए थे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान कराए गए।

पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में तो वहीं मणिपुर दो चरणों में मतदान संपन्न हुए। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां करीब 50 हॉट सीटें हैं। इसमें योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री शामिल हैं। पंजाब में एग्जिट पोल सही साबित हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और अकाली दल का काफी पीछे छोड़ दिया है। इस बार आम आदमी पार्टी भी पंजाब में मजबूती से चुनाव लड़ी है। उत्तराखंड में भाजपा बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई है।

मुख्तार अंसारी के बेटे पीछे, स्वामी प्रसाद मौर्य को भी झटका
स्वामी प्रसाद मौर्य लगभग 15 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यूपी में कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू 11 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। श्रीकांत शर्मा बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे पीछे चल रहे हैं।

किसान आंदोलन नहीं था कोई फैक्टर?
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को 42 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। लखीमपुर और हाथरस में सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर है। उसे सिर्फ 8 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

टूटेगा नोएडा का मिथक
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मिथक हमेशा से चर्चा में रहा है कि जो भी मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान नोएडा जाता है, उसकी कुर्सी अगले चुनाव में चली जाती है। नोएडा से जुड़े इस अंधविश्वास का खौफ नेताओं में इतना अधिक रहा है कि अखिलेश यादव बतौर मुख्यमंत्री एक बार भी नोएडा नहीं आए। उनसे पहले मुलायम सिंह यादव, एनडी तिवारी, कल्याण सिंह, और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं ने भी नोएडा से दूरी बनाए रखी। 2007 से 2012 के बीच मायावती ने इस मिथक को तोडऩे की और दो बार नोएडा गईं। लेकिन 2012 में उनकी सरकार गिर जाने के बाद नोएडा का ये मिथक फिर चर्चा में आ गया। वहीं दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के दौरान कई बार नोएडा गए। ऐसे में अब ये मिथक भी टूटता दिख रहा है।

हरीश रावत पीछे, धामी आगे
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी आगे हो गए हैं। वहीं पूर्व मुख्मयमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे
पंजाब में आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 15 सीटों पर ही आगे है। अकाली दल 9 और भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही है।

MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन
Good News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में शुरू होंगे मॉडल राशन की दुकानें, अनाज के साथ मिलेंगी बैंकिंग की भी सुविधाएं
सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर ठोका 9.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना
डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: जिंदा बच्ची को बताया मृत, शरीर में हुई हलचल, परिजनों का फूटा गुस्सा
गोद ग्रामों में आजीविका कार्यो को गति देने राज्यपाल रमेन डेका ने दिए दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू सेक्टर-9 अस्पताल में कोविड सेेंटर में सुविधा मुहैया कराने को लेकर अधिकारियों से की चर्चा पुरानी पेंशन योजना बहाली का मिलेगा लाभ, भूपेश बघेल का यह बजट प्रदेश को नई दिशा में ले जाएगा- तुलसी साहू
Next Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost सियासत : निगम चुनाव टलने पर भड़के केजरीवाल, कहा- हार के डर से भाग रही है भाजपा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?