ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विद्युत जामवाल की कमांडो फ्रेंचाइजी पर वेब सीरीज का आएगा मल्टीपल सीजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

विद्युत जामवाल की कमांडो फ्रेंचाइजी पर वेब सीरीज का आएगा मल्टीपल सीजन

By @dmin
Published: August 9, 2022
Share
SHARE

विद्युत जामवाल को प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने ‘फोर्स में बतौर निगेटिव लीड और फिर बाद में ‘कमांडो में हीरो के तौर पर लॉन्च किया था। विपुल ने ‘फोर्स फ्रेंचाइजी के राइट्स अब जॉन अब्राहम को बेच दिए हैं, जबकि ‘कमांडो से इंस्पायर्ड उसी टाइटल पर वो चार एपिसोड की वेब सीरीज ला रहे हैं। हालांकि, इसमें वो विद्युत को कास्ट नहीं कर रहें हैं। बेशक उस वेब सीरीज के पूरा होने पर वो ‘कमांडो फ्रेंचाइजी की अगली किश्त की रूपरेखा तय करेंगे।

विपुल शाह ने कहा, हम इस फ्रेंचाइजी पर आगे फिल्में भी लाते रहेंगे और वेब सीरीज के मल्टीपल सीजन भी लाते रहेंगे। फिल्में जब बनेंगी तो वो विद्युत करेंगे, ये तय है। ओटीटी में हम एक नया कमांडो लाएंगे। हम इसे ओटीटी पर इसलिए ला रहे, क्योंकि वहां पर थ्रिलर जॉनर तो काफी बन रहे, मगर एक्शन का स्पेस खाली है। वहां इक्का दुक्का वेब सीरीज के एकाद एपिसोड में एक्शन के एकाद एक्शन सीन होते हैं। एक्शन इस देश का जॉनर है, मगर वह बनते कम हैं।

विपुल ने आगे कहा, ये इंडिया में पहली बार है, जब किसी सफल फिल्म पर वेब सीरीज लाई जा रही है। साथ ही एक बड़ा ऑडियंस ग्रुप है, जिसने सैटेलाइट और ओटीटी चैनलों पर कमांडो फिल्म को काफी देखा है। लिहाजा हमारे पास उस पर वेब सीरीज के लिए ऑलरेडी फैन बेस है। हॉलीवुड में तो इसकी परंपरा रही है। वहां ‘जैक राएन फिल्म बनती है तो उसी पर ‘जैक राएन नामक ओटीटी आता है। ‘जैक रीचर और ‘शूटर नाम की फिल्म बनती है तो उसी पर वेब सीरीज आती है। अब ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स पर भी वेब सीरीज लाई जा रही है। उसमें बेसिकली प्रीक्वल यानी पहले की कहानी होगी। तभी हमने सोचा कि इंडिया में भी इस ट्रेंड को लाने का यह करेक्ट टाइम है।

विद्युत के ओटीटी रिप्लेसमेंट ढूंढने पर विपुल ने कहा, विद्युत दुनिया के टॉप मार्शल आट्र्स आर्टिस्टों में से एक हैं। उन्हें रिप्लेस करने की कोशिश नहीं है। हम बस एक नए तरह का कमांडो इंट्रोड्यूस कर रहें हैं। इसमें देश के हर कोने से हमें युवाओं के शो रील मिले हैं। मैंने भी सुना ही है कास्टिंग डायरेक्टर्स के पास शायद 10 हजार ऑडिशन मिले हैं। वो नंबर तो मुझे नहीं मालूम, मगर हम सभी के शो रील का मूल्यांकन कर रहें हैं। पहले तैयारी थी कि 10 अगस्त तक हम शायद नामों की घोषणा कर सकें। मगर अब यह इंडिपेंडेंस डे के मौके पर हो सकेगा।

इस बात पर विपुल ने कहा कि क्यों रोहित शेट्टी के वेब सीरीज डेब्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरह वैसा ही बड़ा स्टार यहां नहीं लाया जा रहा है। विपुल के मुताबिक, यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। उन्होंने भी हमारे इस विजन को सपोर्ट किया कि जिस तरह दस साल पहले ‘कमांडो से विद्युत जैसे नए फेस को लॉनच किया गया था, क्यों न वैसे ही अब ओटीटी पर किया जाए। तो इसलिए नए चेहरे को लाया जा रहा।

केरल के परिधान पहनकर पहुंचे विधायक, एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू ने दिया साथ
बाबा साहब की स्मृति में किया रक्तदान, बीएसएफ के डीआईजी के साथ जवान भी आए आगे
घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 ब्लश…
रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में
प्रदेश की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब महेश बाबू को पैन इंडिया स्टार बनाएंगे एसएस राजामौली, जल्द फिल्म के नाम का करेंगे एलान
Next Article निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मे 135 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ... निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मे 135 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?